Pankaj Tripathi की बेटी Aashi ने स्टार किड्स को छोड़ा पीछे, 18 की उम्र में धमाकेदार डेब्यू, हो रही खूब वायरल

बॉलीवुड में नई सनसनी बनकर उभरी Aashi Tripathi, महज 18 साल की उम्र में अपने एक्टिंग डेब्यू से सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी खूबसूरती और टैलेंट की चर्चा हर तरफ हो रही है। फैंस कह रहे हैं कि वो किसी बॉलीवुड क्वीन से कम नहीं।
Aashi Tripathi

पंकज त्रिपाठी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अपनी मेहनत, लगन और दमदार अदाकारी के बल पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनायी है। हालाँकि, पंकज त्रिपाठी का यह सफ़र बिलकुल भी आसान नहीं रहा, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी सफलता का परचम लहराया है, बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पंकज त्रिपाठी के फ़ैन हैं। उन्हें ज्यादातर लोग कालीन भैया के नाम से जानते हैं।

लेकिन इन दिनों पंकज त्रिपाठी नहीं बल्कि उनकी बेटी आशी सुर्ख़ीयों में बनी हुई है। आपको बता दें, आशी ने हाल ही में डेब्यू किया है, उन्होंने अपने एक्टिंग डेब्यू से सभी का दिल जीत लिया है, और अपनी शानदार अदाकारी और टैलेंट से यह भी साबित कर दिया है कि वे पंकज त्रिपाठी की बेटी है। इन दिनों आशी त्रिपाठी सोशल मीडिया पर छायी हुई है।

18 साल की उम्र में Aashi का डेब्यू

दरअसल, 18 साल की उम्र में आशी ने म्यूज़िक वीडियो ‘रंग दारो’ के ज़रिए एक्टिंग की दुनिया में क़दम रखा है और अपनी सादगी और ख़ूबसूरत से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। आशी को देखने के बाद हर कोई कह रहा है कि यह बड़े-बड़े स्टार किड्स को टक्कर दे सकती है, और बॉलीवुड इंडस्ट्री में जल्द ही अपनी ख़ास पहचान बना सकती है।

होली पर रिलीज़ हुआ Aashi का म्यूज़िक वीडियो ‘रंग दारो’

आशी का म्यूज़िक वीडियो ‘रंग दारो’ 14 मार्च को होली के मौक़े पर रिलीज़ हुआ। 18 साल की आशी अभी मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है, लेकिन उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में है और वह इसी फिल्ड में अपना करियर बनाना चाहती है। आपको बता दें, म्यूज़िक कंपोजर अभिनय और कौशिक ने इस वीडियो में आशी को कास्ट करने के लिए पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी से संपर्क किया था। पंकज त्रिपाठी ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हामी भर दी और इस तरह आशी ने अपने अभिनय की शुरुआत की।

सादगी और ख़ूबसूरती ने जीता दिल

आशी त्रिपाठी ने न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपनी सादगी और ख़ूबसूरती के लिए भी सुर्ख़ीयों में है। उनकी सादगी और नेचुरल ब्यूटी दर्शकों का दिल जीत रही है। आशी के म्यूज़िक वीडियो के आने के बाद से ही हर कोई गूगल पर आशी को सर्च कर रहा है, इतना ही नहीं तमाम सोशल मीडिया पर भी लोग आशी को फ़ॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।

Pankaj Tripathi हुए भावुक

पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेटी के डेब्यू पर खुलकर अपनी भावनाएँ ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि बेटी को ऑनस्क्रीन देखना उनके और उनकी पत्नी मृदुला के लिए एक बेहद ही इमोशनल और प्राउड मुमेंट है। वे आशी के भविष्य के लिए बहुत उत्साहित हैं और उन्हें विश्वास है कि उनकी बेटी का आने वाला सफ़र बहुत ही रोमांचक होगा। आशी के पहले म्यूज़िक वीडियो को जमकर तारीफें मिल रही है। आशी ने अपने ऑनस्क्रीन डेब्यू से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews