इस फिल्म के लिए परिणीती चोपड़ा ने जंक फूड खाकर बढ़ाया 15 किलो वजन, अब कम करने के लिए कर रहीं ये काम

इस फिल्म के लिए परिणीती चोपड़ा ने जंक फूड खाकर बढ़ाया 15 किलो वजन, अब कम करने के लिए कर रहीं ये काम

Prineeti Chopda gained 15 kgs: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों से वह आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में थी। अब हाल ही में परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए हैं।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चमकीला’ के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था, और अब यह वजन कम करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है। वजन कम करने के लिए एक्ट्रेस को दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में वह जिम में खूब पसीना बहाती नजर आ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ” मैंने करीबन पिछले 6 महीने रहमान सर के स्टूडियो में गाने में बताएं, फिर घर जाकर ‘चमकीला’ के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए जितना संभव हो उतना जंक फूड खाया।” एआर रहमान के स्टूडियो के अलावा परिणीति चोपड़ा किसी और फिल्म की रिकॉर्डिंग में भी व्यस्त थी।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

वजन कम करने के लिए दिन रात एक कर रही परिणीति चोपड़ा

उन्होंने अपने कैप्शन में आगे लिखा, “संगीत और खाना यही मेरा रूटीन था। लेकिन अब जब फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है, तो आप सब कुछ विपरीत हो गया है मुझे स्टूडियो की याद आती है और मैं फिर से पहले जैसा दिखने की कोशिश में जिम में लगातार मेहनत करती हूं।”

फिल्म ‘चमकीला’ के बारे में….

‘चमकीला’ फिल्म अपने समय के सबसे ज्यादा गाने के रिकॉर्ड बेचने वाले कलाकार अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है। अमर सिंह चमकीला की 27 साल की कम उम्र में ही हत्या कर दी गई थी। उनका नाम पंजाब के सर्वश्रेष्ठ लाइव स्टेज कलाकारों में से एक माना जाता है। आपको बता दें, इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews