हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक जानें कब होंगे परिणीति-राघव की शादी के फंक्शन, सामने आया वेडिंग कार्ड

Parineeti Raghav Wedding

Parineeti Raghav Wedding Card: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लंबे समय से राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी की चर्चा को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले इन दोनों ने अपनी सगाई को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी और अब यह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में कपल का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड वायरल हुआ है, जिसमें उनकी शादी में होने वाले सारे फंक्शन की जानकारी दी गई है।

वायरल हुआ शादी का कार्ड

सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति की शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी डिटेल दी गई है। लंबे समय से फैंस को कपल की शादी के ऑफिशल अनाउंसमेंट का इंतजार था और अब इस कार्ड के जरिए सारी जानकारी सामने आ गई है। एक फैन द्वारा सोशल मीडिया पर कार्ड की तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें 24 सितंबर को इन दोनों के फेरे लेने की तारीख दिखाई दे रही है।

उदयपुर में होगी शादी

परिणीति और राघव अपनी शादी के सारे फंक्शन उदयपुर में करने वाले हैं। जिनकी शुरुआत 22 सितंबर से होगी और यह 24 सितंबर तक चलेंगे। कार्ड में दी गई जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को चूड़ा सेरेमनी का आयोजन किया गया है, जो सुबह 10 बजे रखी गई है। इसके बाद शाम 7 बजे से संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। 24 सितंबर को शाम 3: 30 बजे जयमाला रखी गई है और शाम 4 बजे कपल सात फेरे लेगा। बताया जा रहा है कि शाम 6:30 बजे एक्ट्रेस की विदाई होगी और उसी दिन 8:30 बजे से रिसेप्शन रखा गया है।

Parineeti Raghav Wedding Card

चंडीगढ़ में भी मचेगी धूम

कपल शादी का एक और वेडिंग कार्ड भी सामने आया था। जिसमें इनकी शादी के बाद 30 सितंबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन होने की जानकारी दी गई थी। चंडीगढ़ के ताज होटल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा जिसमें कहीं राजनीतिक और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल होंगी। सोशल मीडिया पर यह वेडिंग कार्ड तेजी से वायरल तो हो रहे हैं लेकिन इनके सही होने की पुष्टि कर पाना लगभग मुश्किल है क्योंकि फिलहाल परिणीति या राघव दोनों की ओर से कोई भी सूचना शादी को लेकर जारी नहीं की गई है। बहरहाल, कपल ने भले ही अपनी शादी के बारे में कोई भी जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की हो, लेकिन फैंस इनसे जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए काफी एक्साइटेड है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews