Parineeti Raghav Wedding: वायरल हुई कपल की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

Parineeti Raghav wedding

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उदयपुर की होटल लीला पैलेस में दोनों की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। कपल की शादी परिवार और खास मेहमानों के साथ हाई सिक्योरिटी के बीच की जा रही है। आज यह दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई हस्तियों के शादी में शामिल होने के लिए रवाना होने की खबरें सामने आ रही है। कुछ देर में राघव की सेहराबंदी की रस में शुरू होगी और उसके बाद वह अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए पहुंचेंगे। इसी बीच प्री वेडिंग फंक्शन के कुछ फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

नवराज हंस का जलवा

कपल की शादी में सिंगर नवराज हंस को अपना जलवा बिखेरते हुए देखा गया। कुछ इनसाइड तस्वीर और वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें नवराज हंस को लाइव परफॉर्मेंस करते हुए देखा जा सकता है। मेहमानों की भारी भीड़ के बीच नवराज हंस को गुड़ नाल इश्क मीठा और दिल चोरी साडा हो गया जैसे बेहतरीन गानों से समां बांधते हुए देखा गया। परिणीति और राघव इस दौरान झूमते गाते दिखाई दिए।

Parineeti Raghav Wedding

परिणीति की मेंहदी

सोशल मीडिया पर कपल की जो तस्वीर सामने आई है वह संगीत फंक्शन के दौरान की है। जिसमें इन दोनों का लुक भी देखने को मिल रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस के पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी मेहंदी ने खींचा। लाइट शेड के स्कर्ट टॉप के साथ डिजाइनर जैकेट पहनी हुई परिणीति ने अपने हाथों में बहुत कम मेहंदी लगवाई है। उनका सिंपल सा लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

लीक हो गई तस्वीरें

बता दें राघव और परिणीति की शादी हाई सिक्योरिटी के बीच की जा रही है और यहां पर किसी भी मेहमान को फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा मोबाइल पर टैप भी लगाई गई है इसके बावजूद भी कपल की संगीत सेरेमनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग धड़ल्ले से इसे शेयर कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews