
आजकल ओटीटी पर ढेर सारा कंटेंट मिलता है। तरह-तरह की वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर मौजूद हैं। एक्शन-थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा और हॉरर फिल्में भी आपको ओटीटी पर मिल जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाई है और इस फिल्म की कहानी इतनी शानदार है कि इसे 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट मूवी का खिताब भी मिला है। ऐसे में अगर इस वीकेंड आप ओटीटी पर नई फिल्म देखना चाहते हैं और अपना वीकेंड इंजॉय करना चाहते हैं तो आप इसे देख सकते हैं।
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वह 2 घंटे की एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है और ओटीटी पर इसे देखने वालों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है। अक्सर ओटीटी पर एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखी जाती हैं, लेकिन इस बार एक कॉमेडी फिल्म ने लोगों को काफी प्रभावित किया है।
जानिए क्या है फिल्म का नाम?
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम पार्किंग मूवी है। इस फिल्म की कहानी भी इसके नाम की तरह ही है। दरअसल, यह फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। हर जगह इस समय इस फिल्म का ही जिक्र किया जा रहा है। इसने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म का स्टोरी प्लॉट बेहद गजब का है, जिसमें दो पड़ोसियों के बीच की अनबन को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार से दो पड़ोसी रहते हैं और उनके बीच किस तरह के विवाद होते हैं।
फिल्म की कहानी है बेहद शानदार
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद दूसरी जगह पर शिफ्ट होता है, लेकिन उनका पड़ोसी बेहद ही खड़ूस होता है। पड़ोसी अपने मकान के सामने किसी को भी पार्किंग करने की अनुमति नहीं देता। हालांकि शुरुआत में इन दोनों परिवारों के बीच सब कुछ ठीक चलता रहता है, लेकिन जैसे ही उनकी फैमिली की नई कार आती है तो पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हो जाता है। धीरे-धीरे फिल्म में रोमांच बढ़ जाता है और यही वजह है कि लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आती है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसे जियो-हॉटस्टार पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.8 की रेटिंग मिली है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

