वेट लॉस के बाद बदले-बदले लुक में दिखे करण जौहर, ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस

करण जौहर आए दिन डिज़ाइनर कपड़ों में नजर आते हैं। इसके अलावा, वह अपने लुक को लेकर भी काफी सीरियस रहते हैं, जिसका एग्जांपल सोशल मीडिया के जरिए हम सभी को देखने को मिलता ही है।
Karan Johar

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म मेकर करण जौहर आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। हालांकि, कुछ समय से वह एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं, इसके बावजूद फिल्मों में वह नए-नए चेहरे को चांस दे रहे हैं। इसी बीच उनका एक नया लुक नजर आया है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं। उनका यह लेटेस्ट लुक फिलहाल सुर्खियों में बना हुआ है।

करण जौहर आए दिन डिज़ाइनर कपड़ों में नजर आते हैं। इसके अलावा, वह अपने लुक को लेकर भी काफी सीरियस रहते हैं, जिसका एग्जांपल सोशल मीडिया के जरिए हम सभी को देखने को मिलता ही है।

वेट लॉस

इतनी उम्र होने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस को बरकरार रखा है। हालांकि, लेटेस्ट फोटो में उनका वेट लॉस नजर आ रहा है, जिसमें उनके साथ पिछले काफी लंबे समय तक चर्चा में रहे समय रहना के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। करण जौहर की बात करें, तो फोटो में ग्रे कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं। वह पहले से बहुत ही ज्यादा पतले नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ने किया कमेंट

यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि करण जौहर के साथ क्या हो गया? एक यूजर ने लिखा, “पहले तो वह अच्छे थे, पता नहीं उन्हें वजन कम करने और कुपोषित दिखने का क्या चस्का है।” जबकि एक तीसरे यूज़र ने लिखा कि, “पता नहीं, मुझे ऐसा लगता है कि यह सिर्फ लुक्स का बदलाव नहीं है, वह बीमार हो सकते हैं या फिर किसी चीज़ से गुजर रहे हों।”

अपकमिंग प्रोजेक्ट

करण जौहर के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जिनमें उन्होंने कई हीरो-हीरोइन को लॉन्च भी किया है, जो आजकल इंडस्ट्री में बड़ा चेहरा बन चुके हैं। फिलहाल 2 साल से वह इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि बहुत ही जल्द उनकी मूवी रिलीज होने वाली है, जिनमें सरज़मीन, धड़क 2, हम बाउंड और आप जैसा कोई नहीं शामिल है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews