वाराणसी में सड़क पर उतरकर लोगों ने किया Adipurush का विरोध, जलाए कलाकारों के पुतले

वाराणसी में सड़क पर उतरकर लोगों ने किया Adipurush का विरोध, जलाए कलाकारों के पुतले

वाराणसी, डेस्क रिपोर्ट। साउथ सुपरस्टार प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का टीजर जबसे रिलीज हुआ है, इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। फिल्म को लेकर कोई ना कोई विवाद सामने आ रहा है। वाराणसी में लोगों ने सड़क पर उतर कर जबरदस्त विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन भारतीय अवाम पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया है। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के कलाकारों का पुतला फूंकते हुए अपना विरोध जताया है।

प्रदर्शनकारियों ने फिल्म में दिखाए गए सीन्स को सनातन परंपरा और हिंदू धर्म का अपमान करने वाला बताया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की फिल्मों में आतंकी और आईएसआई भारत को तोड़ने के लिए फंडिंग करते हैं। उन्होंने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक का संबंध भी आतंकियों से बताते हुए इसकी जांच करने की बात कही है।

Must Read- प्रिया प्रकाश वारियर की थाइलैंड से हॉट तस्वीरें वायरल

Must Read- Indore : सरेआम बदमाशों ने ढाबा संचालक को किया अगवा, मांगी 25 लाख की फिरौती

बता दें कि आदिपुरुष को निर्देशक ओम राऊत ने निर्देशित किया है और इसे t-series और रेट्रोफाइल्स के बैनर तले हिंदी और तेलुगु भाषा में तैयार किया गया है। देशभर में फिल्म का जबरदस्त विरोध देखा जा रहा है। कोई फिल्म के किरदारों का मजाक बना रहा है तो कोई यह कह रहा है कि यह हिंदू धर्म का अपमान है। भारतीय अवाम पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सनातन धर्म का अपमान सहन नहीं करेंगे और इस तरह की फिल्मों को नहीं चलने देंगे। भगवान श्री राम और हनुमान जी के जो गलत चित्र पेश किए गए हैं वह घोर अपराध है।

फिल्म आदि पुरुष को लेकर किए जा रहे हैं विरोध प्रदर्शन की बात की जाए तो आम जनता के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी इस फिल्म में दिखाए गए पात्रों का विरोध करते दिखाई दिए हैं। रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाले दीपिका चिखलिया हो या फिर बी आर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन बने पुनीत इस्सर सभी ने फिल्म में दिखाए गए पात्रों का सभी ने विरोध किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews