Photo Leak From Dunki: फिल्म के सेट से लीक हुई तापसी पन्नू और शाहरुख खान की तस्वीर, इस लुक में आए नजर

Dunki

Photo Leak From Dunki: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान की बेहतरीन सफलता के बाद अब आने वाले प्रोजेक्ट जवान और डंकी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही फिल्मों में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे ऑर्फेंस इन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म डंकी के सेट से एक फोटो लीक हो गई है जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। अब तक इस फिल्म के कई सारे फोटो और वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसकी वजह से मेकर्स की परेशानी बढ़ गई है।

Dunki के सेट से तस्वीर लीक

शाहरुख खान और तापसी पन्नू दोनों ही इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और एक के बाद एक कई सारी तस्वीरें और वीडियो लीक हो रही है। हाल ही में कोर्ट ने इस बारे में आदेश भी जारी किया था और सोशल मीडिया से सारी क्लिप्स हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी इन्हें तेजी से वायरल किया जा रहा है।

अब फिल्म के सेट से एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें किंग खान को बैठे हुए देखा जा सकता है और सामने आते ही इस फोटो ने धमाल मचा दिया है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

शाहरुख और तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे साल 2023 के क्रिसमस से पहले 22 तारीख को रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म में विक्की कौशल भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। लगातार वायरल हो रही फोटो वीडियो ने मेकर्स को भले ही परेशान कर दिया हो लेकिन फैंस इस बात से बहुत खुश नजर आ रहे हैं और तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews