जब सलमान खान को अमिताभ बच्चन की कार चलाते पुलिस ने पकड़ा, फिर हुआ ये

अमिताब बच्चन

बेंगलुरु, डेस्क रिपोर्ट। सदी के महानायक और मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की रोल्स रॉयल कार चलाने वाले सलमान खान नाम के एक व्यक्ति को बेंगलुरु की पुलिस ने पकड़ा है। अमिताभ बच्चन ने यह कार बेंगलुरु के एक उद्योगपति को भेजी थी, लेकिन उनके नाम ट्रांसफर नहीं हो पाई थी। परिवहन चेकिंग में लेकर पकड़ी गई फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड रोल्स रॉयस (rolls royce car) कार बेंगलुरु पुलिस ने पकड़ी है।

यह भी पढ़े.. Transfer : मध्य प्रदेश के जेल विभाग में तबादले, यहां देखिये लिस्ट

दरअसल 2019 में अमिताभ बच्चन ने यह कार उमराह डेवलपर्स के मालिक बाबू को 6 करोड़ रुपए में बिजी थी। बाबू ने यह कार अपने नाम कराने के लिए आवेदन भी दिया था लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण यह अभी तक अमिताभ बच्चन के ही नाम थी। रविवार के दिन बाबू की बेटी कार में यात्रा कर रही थी जब परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान इस कार को जप्त कर लिया गया और इसका कारण यह था कि इस कार्य के पास में उचित दस्तावेज नहीं थे। हालांकि कार मालिक ने अमिताभ बच्चन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े.. ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान- बिजली कर्मचारियों के वेतन और मांगों पर करेंगे विचार

इसमें लिखा था कि अमिताभ ने कार बाबू को बेच दी है लेकिन परिवहन विभाग (transport Department) इस सफाई से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने कार को जप्त कर लिया। इस दौरान एक और अजीब बात हुई कि इस कार को, जिसमें बाबू की बेटी बैठी हुई थी, सलमान खान नाम का ड्राइवर चला रहा था। यानी अमिताभ बच्चन की कार और सलमान खान ड्राइवर। सुनकर सब बिना हंसे नहीं रह सके। हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि कार का अमिताभ से तो संबंध है लेकिन सलमान खान(Salman Khan), जो फिल्म अभिनेता हैं, उनसे दूर दूर तक नहीं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews