Sam Bahadur का दमदार टीजर रिलीज, विक्की कौशल के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Rab Ka Banda

Sam Bahadur Teaser Out: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर देते हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर अब तक कई बेहतरीन फिल्मी प्रोजेक्ट पेश किए हैं, जिनकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई है। अब एक बार फिर उन्हें ‘सैम बहादुर’ के साथ फैंस को इंप्रेस करने की कोशिश करते हुए देखा जाने वाला है। यह बायोपिक है जिसका धांसू टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है और सैम बहादुर के किरदार में विक्की बिल्कुल परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसी अदाकाराओं को देखा जाने वाला है। टीजर वीडियो सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है और अब वह बेसब्री से रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म का धांसू टीजर

फिल्म का टीजर वीडियो बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। इसमें विक्की कौशल के जबरदस्त डायलॉग और बदले हुए अंदाज के साथ लुक काफी इंप्रेस करने वाला है। इस वीडियो में फातिमा सना शेख को इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाया गया है। अब वह इस किरदार के साथ कितना न्याय करती हैं यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। वहीं सान्या मल्होत्रा को हर बार की तरह इस बार भी अपने किरदार में डूबा हुआ देखा जा रहा है।

सैम बहादुर की कहानी

बता दें कि यह फिल्म एक बायोपिक है, जिसे आर्मी चीफ सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर बनाया जा रहा है। यह 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की कहानी है जब भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम ने कमाल कर दिखाया था। इस फिल्म में उनकी जिंदगी और युद्ध में दिए गए अहम योगदान को पर्दे पर बखूबी से पेश किया जाने वाला है। विक्की कौशल उन्हीं के किरदार को पर्दे पर उतारते हुए दिखाई देंगे। एक्टर ने इस किरदार में खुद को ढालने के लिए काफी मेहनत की है और टीजर में उनकी झलक देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि वह दमदार एक्टिंग से फिल्म में जान फूंक देंगे।

कब रिलीज होगी Sam Bahadur

विक्की कौशल की इस फिल्म को 1 दिसंबर 2023 को रिलीज किया जाने वाला है। इसे मेघना गुलजार ने बनाया है जो पहले भी एक्टर के साथ ‘राजी’ जैसी शानदार फिल्म बन चुकी हैं। देशभक्ति से भरी इस फिल्म ने फैंस को दीवाना बना दिया था यही कारण है कि दोनों के अगले प्रोजेक्ट का दर्शकों को इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews