बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की आईकॉनिक फिल्मों में से एक कृष 4 लगातार पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी सारी फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा चुका है। इसकी पहली फ्रेंचाइजी से लेकर अब तक रिलीज हो चुकी तीन फ्रेंचाइजी में ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, हर फ्रेंचाइजी में एक्ट्रेस अलग-अलग देखने को मिली। वहीं, अब फैंस चौथी फ्रेंचाइजी का इंतजार कर रहे हैं। लंबे वक्त से इस फिल्म को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थीं। कभी बजट को लेकर, तो कभी शूटिंग डेट्स को लेकर… इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।
राकेश रोशन ने खुलासा किया है कि कृष 4 पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि फिल्म का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन करने वाले हैं।
बजट था अड़चन
कृष 4 का सबसे बड़ा अड़चन फिल्म का बजट था। सुपरहीरो फिल्म के लिए बड़े पैमाने पर तकनीक, विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन सीक्वेंस की जरूरत होती है, जिस पर मोटा खर्च आता है। जिस वजह से सालों से यह प्रोजेक्ट रुका हुआ था, लेकिन अब यशराज फिल्म्स के हाथ जुड़ते ही काफी कुछ बदल गया। राकेश रोशन ने बताया कि फिल्म को साल 2027 में रिलीज करने का प्लान है।
प्री-प्रोडक्शन पर फोकस
इस फ्रेंचाइजी के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन बल्कि खुद ऋतिक होंगे। पर्दे पर सुपरहीरो बनने के साथ ही कैमरे के पीछे भी कमान संभालेंगे। ऋतिक के लिए यह एक बड़ा चैलेंज होगा, क्योंकि फिल्म में उनके 3-3 किरदार होंगे। साथ ही निर्देशन का भारी बोझ उनके कंधों पर रहेगा। फिल्म की स्क्रिप्ट का काम लगभग तय है। अब फोकस प्री-प्रोडक्शन पर है। सुपरहीरो फिल्मों में वीएफएक्स और एक्शन की तैयारी काफी लंबी होती है, इसलिए टीम चाहती है कि शूटिंग से पहले हर चीज पुख्ता हो जाए।
ये लोग आएंगे नजर
फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी कई खुलासे सामने आए हैं। रेखा एक बार फिर कृष्णा मेहरा की दादी और परदादी के रोल में नजर आएंगी। प्रीति जिंटा की भी वापसी तय मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में ऋतिक के साथ तीन हीरोइंस दिखेंगी।






