इस भोजपुरी एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, बोलीं यह मुझे बदनाम करने की साजिश।

इस भोजपुरी एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, बोलीं यह मुझे बदनाम करने की साजिश।

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर भारत में आप कहीं भी शादी में जाएं और आपको भोजपुरी गाने पर नाचते लोग न मिलें, ऐसा हो ही नहीं सकता। भोजपुरी गीतों और फिल्मों की लोकप्रियता अब इतनी हो चुकि है कि इसकी अभिनेत्री हो या अभिनेता इन्हें हर इंसान द्वारा पहचान मिल चुकी है।

यह तय है कि जैसे जैसे इंसान का नाम होता है वैसे वैसे उसकी बदनामी का खतरा भी लगातार बढ़ता जाता है। ऐसा ही कुछ आजकल भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले ही भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु का MMS सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब तक यह मामला पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हो पाया था कि भोजपुरी सिनेमा की एक और अभिनेत्री प्रियंका पंडित का MMS सोशल मीडिया पर आ गया है और अब वायरल हो रहा है।

खबरों की माने तो पंडित का यह वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है जिसे तृषा की MMS कंट्रोवर्सी के बाद जानबूझकर वायरल किया गया है। इस प्राइवेट वीडियो के वायरल होने को लेकर जब प्रियंका पंडित से मीडिया ने बात की तब उन्होंने बताया कि “कोई इस तरह के वीडियो को वायरल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है”। इतना ही नहीं, उन्होंने इस वीडियो को morph(किसी का चेहरा किसी का शरीर) बताते हुए खुद के इसमें होने का पूरी तरह से खण्डन भी किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की अचानक Facebook profile बदलने से चौंके फैंस, इमोशनल होकर लिखा- ‘काश तुम जिंदा होते’

वीडियो के वायरल होने के बाद पंडित ने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए थाने में केस दर्ज कराया है, और जिसके बाद पुलिस द्वारा वायरल हुई लिंक को सोशल मीडिया से हटवा दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

अभिनेत्री प्रियंका पंडित के कैरियर की बात करें तो उन्होनें वर्ष 2013 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। पवन पुत्र, आवारा बालम, कर्म युग जैसी कई मशहूर फिल्मों में अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में अपना नाम मजबूत किया और जिसके बाद उन्हें भोजपुरी सिनेमा में मुख्य अभिनेत्रियों में गिना जाने लगा।

Gold Silver Rate: सोना चांदी दोनों हुए सस्ते, जानिए क्या है आज का ताजा भाव

बात करें अभिनेत्री तृषा मधुकर कि तो उनका वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपना दर्द फैंस और जनता के साथ साझा किया। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा कि “भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी साफ सुथरा नहीं है”। जिस इंसान ने उनका वीडियो वायरल किया उसको लेकर तृषा ने लिखा कि “तुम्हारी बहन की शादी हो और कोई उसकी सुहागरात का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर वायरल कर दे, क्या यह सही होगा? भगवान सब देख रहा है! हालांकि अपने दूसरे पोस्ट के माध्यम से तृषा ने इस बात को स्वीकारा है कि उनका MMS वीडियो खुद उनके द्वारा ही बनाया गया था, पर उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं है कि वह वायरल कैसे हुआ!

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews