
बॉलीवुड (Bollywood) से हॉलीवुड में रुख करने वाली जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी बेटी को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही उनके जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी मालती का भी छठे महीने का जन्मदिन मनाया। ऐसे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की थी जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई।
Must Read : Name Astrology : ससुराल वालों का भाग्योदय कर देती है इन 4 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां
जैसा कि आप सभी जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का इस दुनिया में स्वागत किया। अब यह खबर सामने आ रही है कि यह कपल एक और बच्चे को लाने के लिए प्लानिंग में जुट चुका हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दूसरे बच्चे की प्लानिंग में जुटे हुए हैं। वह जल्द ही दूसरे बच्चे का स्वागत इस दुनिया में कर सकते है।
दूसरे बेबी की प्लानिंग में प्रियंका और निक –
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि अपने बच्चों की उम्र में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ज्यादा एज गैप नहीं करना चाहते हैं। वह यह नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चों की उम्र में ज्यादा फासला हो। ऐसे में कपल ये भी चाहता है कि उनके बच्चे उम्र में अपने भाइयों से ज्यादा छोटे ना हो। इतना ही नहीं यह खबर भी सामने आई है कि इस कपल के माता-पिता भी होना चाहता से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
ऐसे में अब देखना यह होगा कि का प्रियंका चोपड़ा अपने दूसरे बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने वाली है। आपको बता दे, प्रियंका और निक दोनों ही इस बार भी सरोगेसी के जरिए ही अपना दूसरा बच्चा करने की प्लानिंग में है। दरअसल, वह चेहरे है कि मालती को उसके भाई बहन की कमी महसूस ना हो इसलिए वह जल्द ही दूसरा बच्चा प्लान कर इस दुनिया में उसे लाने की तैयारियों में है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की सह-कलाकार के रूप में नजर आने वाली है।
