Priyanka Chopra Family Pic: प्रियंका ने शेयर की पिकनिक की तस्वीरें, मालती मैरी की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Priyanka Chopra Family Pic

Priyanka Chopra Family Pic Viral: प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड नहीं बल्कि ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं और हमेशा ही किसी ने किसी बात के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने बेहतरीन मुकाम हासिल किया है और अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं।

एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन इस बार वो अकेली नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार लाइमलाइट में है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ हर जानकारी साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेर की है जिसमें उनका पूरा परिवार साथ दिखाई दे रहा है और फैंस इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

देखें Priyanka Chopra Family Pic

बेहतरीन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को लेकर फिलहाल वैसे भी चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कहीं बड़े खुलासे किए हैं और उनका बयान सामने आने के बाद लोग हैरान भी हो गए हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इन तस्वीरों में मालती ने एक बार फिर अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया है। ये पिकनिक के दौरान की तस्वीर है जिसे प्रियंका ने शेयर किया है और यह आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। फैंस के अलावा सितारे भी इस पर अपना रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें वेब सीरीज सिटाडेल में देखा गया है ये अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म लव अगेन भी लोगों को बहुत पसंद आई है। प्रियंका को जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा सकता है, लेकिन फिलहाल उनके परिवार की तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews