
Pulkit Samrat on Fukrey 3 Success : ‘फुकरे 3’ का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने से बेहद खुश पुलकित सम्राट अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने कृति खरबंदा के साथ वाहे गुरू का आशीर्वाद लिया। जिससे वो अभी मीडिया की चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि जवान फिल्म की तरह फुकरे 3 भी 100 करोड़ के आंकडे को छू चुकी है।

देखें तस्वीरें
इसी कड़ी में अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वो दोनों व्हाइट कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। फोटो में उनके बैकग्रांउड में गोल्डन टेंपल भी नजर आ रही है जो कि रात की तस्वीर है। इसे शेयर करते हुए पुलकित ने लिखा, “दुनिया भर में फुकरे3 की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंचने पर बेहद आभार और खुशी के साथ जश्न मना रहा हूं! यह अविश्वसनीय मील का पत्थर हमारे दर्शकों के असीम प्यार और सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद का प्रमाण है। वाहे गुरु सदैव हम पर नजर रखें। फुकरे3 की अविश्वसनीय टीम को उनकी ऊर्जा, समय, पसीने और कई घंटों की नींद खराब करने के लिए बहुत-बहुत बधाई!”
View this post on Instagram
कॉमेडी फिल्म है फुकरे का तीनों भाग
‘फुकरे’ एक हिंदी भाषा की भारतीय कॉमेडी फिल्म है, जो 2013 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन म्रिगदेश सिंह लम्बा ने किया था। जिसमें पुलकित सम्राट, वरुण धवन, मानजोत सिंह, अमीत सदान और रिचा चड्ढा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी एक ग्रुप युवाओं के चार दोस्तों की थी, जो एक छोटे शहर में अपनी अप्राधिक योजनाओं का पीछा करते हैं। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और थ्रिलर का मिश्रण होता है और यह उनकी छात्र जीवन की दिलचस्प और मजेदार कहानी को दर्शाती है।
वहीं, ‘फुकरे’ को दर्शकों द्वारा इतना प्यार मिलने के बाद दो और पार्ट्स बनाए गए ‘फुकरे 2’ (2017) और फुकरे 3। जिसके तीनों भाग को फैंस ने खुब पसंद किया है। ‘फुकरे 3’ में पुलकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी के साथ ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह जैसे अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट के चरित्रों पर केंद्रित है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

