Pushpa 2 बनी सबसे बड़ी ओपनर, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा इन बड़ी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड, देखें पहले दिन की कमाई

Pushpa 2 Collection Day 1: 'पुष्पा 2: द रूल' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने न केवल साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी धूम मचा दी है। फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ते हुए जवान और कल्कि जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है।
Pushpa 2

Pushpa 2 Collection Day 1: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है, और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने दर्शकों को अपने जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से मंत्रमुग्ध कर दिया है।

पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए कई मील के पत्थर तय किए हैं। अगर आप भी यह जानने के लिए उत्साहित है, कि आखिर पहले ही दिन ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने कितना धमाल मचाया है, तो आईए जानते हैं इसके पहले दिन का कलेक्शन।

‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने भारत में 165 करोड़ की कमाई की है। सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू में हुई है, जिसमें 85 करोड़ का कलेक्शन किया गया है। इसके बाद हिंदी में 67 करोड़ और तमिल, कन्नड़ और मलयालम में मिलाकर 8 करोड़ कमाए। अगर प्रीमियर शो की कमाई की बात की जाए तो 10.1 करोड़ जोड़ लेते है, तो फिल्म का कुल कलेक्शन 175.1 करोड़ हो गया है।
<

‘पुष्पा 2’ ने बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने पहले दिन ही कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। गुरुवार को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘देवरा पार्ट वन’ जैसी बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दी। ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पहले दिन 95.3 करोड रुपए की कमाई की थी, जबकि ‘देवरा पार्ट वन’ ने 82.5 करोड रुपए का कलेक्शन पहले दिन किया था।

वहीं, अगर पिछले साल आई बड़ी फिल्मों की बात की जाए, तो पिछले साल की हिट फिल्म शाहरुख़ खान की ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपए कमाए थे और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 63.8 करोड रुपए की शुरुआत की थी। आपको बता दें, ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने इन सभी फिल्मों को अपनी शानदार पहले दिन की कमाई से पीछे छोड़ दिया है, जो इसके बड़े हिट होने की तरफ इशारा कर रहा है।

बनी साउथ इंडियन फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग

आपको बता दें, ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने एक ही दिन में तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने का नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही यह फिल्म निर्देशक सुकुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है, जो डोमेस्टिक और इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस दोनों जगह पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। इस तरह यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने के साथ साउथ इंडियन फिल्मों के लिए भी यह एक बड़ा रिकॉर्ड है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews