शादी के लिए उदयपुर रवाना हुए Raghav-Parineeti, एयरपोर्ट लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

Raghav Parineeti

Parineeti Raghav: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। इन दोनों की शादी की घड़ी दिन पर दिन पास आती जा रही है और 23 सितंबर को यह हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं। बीते दिनों दिल्ली में सूफी नाइट का आयोजन किया गया था और अरदास भी रखी गई थी इसके बाद अब इस कपल को उदयपुर के लिए रवाना होते हुए देखा गया। इन दोनों को परिवार के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया।

खूबसूरत नजर आई परिणीति

परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर लाल रंग के सूट में देखा गया। उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था और खुले बालों में वह खूबसूरत लग रही थी। उनकी तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर अपना प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस को यहां अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ देखा गया और दोनों उदयपुर में होने वाले फंक्शन के लिए रवाना हो रहे थे।

डैशिंग लगे राघव चड्ढा

राघव चड्ढा वैसे तो आम आदमी पार्टी के सांसद होने के नाते एक पॉलिटिशियन है लेकिन उनका लुक हमेशा ही किसी सितारे से कम नहीं रहता। एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा के साथ उन्हें शानदार लुक में देखा गया और उनकी तस्वीरें हर किसी का ध्यान अपनी और खींच रही है। उन्होंने ब्लू कलर का जींस और ब्लैक टी शर्ट पहनी हुई थी और चश्मा लगाया हुआ था। कपल यहां पर हाई सिक्योरिटी के बीच दिखाई दिया।

उदयपुर में होगी शादी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मां की होटल लीला पैलेस में उनकी शादी के फंक्शन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कपल शाही अंदाज में हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थामने वाला है। इनकी शादी करीबी दोस्तों रिश्तेदारों की मौजूदगी में होगी। इसके बाद ये चंडीगढ़ में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जिसमें राजनीति और बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे शामिल होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews