Raghav Parineeti Wedding Venue: राजस्थान में रॉयल वेडिंग रचाएंगे राघव-परिणीति, वेन्यू तय करने पहुंचा कपल

Parineeti Raghav Wedding

Raghav Parineeti Wedding Venue Decide: इन दिनों हर जगह राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर चर्चाएं हो रही है। कुछ दिनों पहले ही कपल अपनी सगाई के चलते सुर्खियों में आया था और दिल्ली के कपूरथला हाउस में इन्होंने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की और पहला कदम बढ़ाया था। अब इन दोनों की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है और घर वाले एक शानदार रॉयल वेडिंग करने का प्लान बना रहे हैं।

ये खबर कंफर्म हो चुकी है कि कपल राजस्थान की किसी शानदार होटल में रॉयल वेडिंग करने वाला है। एक्ट्रेस इन दोनों राजस्थान के उदयपुर में है जहां पर उनके साथ परिवार भी मौजूद है। वो यहां के होटल और टूरिस्ट प्लेस समेत हेरिटेज वेन्यू के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। जल्द ही राघव चड्ढा यहां पर पहुंचेंगे और फिर दोनों मिलकर शादी का वेन्यू तय करेंगे।

ये होगा Raghav Parineeti Wedding Venue

परिणीति चोपड़ा उदयपुर की होटल लीला पैलेस में ठहरी हुई है और उनकी फैमिली उदय विलास पैलेस में देखी गई। एक्ट्रेस ने परिवार के साथ लंच किया और फिर वापस अपने होटल लौट गई। बताया जा रहा है कि वो उदयपुर या जयपुर में से किसी एक जगह पर कोई खूबसूरत सी जगह अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

यहां पहुंची एक्ट्रेस ने टूरिज्म डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर से भी मुलाकात की है। उन्होंने आसपास जितने भी टूरिस्ट प्लेस और खास जगह मौजूद है, उनके बारे में जानकारी हासिल की है। राघव पहले उदयपुर पहुंचने वाले थे लेकिन अब वो जयपुर में एक्ट्रेस से मिलेंगे और दोनों यहां के कुछ वेडिंग वेन्यू का दीदार करने वाले हैं।

13 मई को हुई सगाई

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुए एक प्राइवेट फंक्शन में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। इस दौरान बॉलीवुड और राजनीति जगत के कुछ चुनिंदा लोगों को यहां पर बुलाया गया था।

बताया जा रहा है कि कपल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकता है और इसके लिए दोनों परिवार जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। राजस्थान में शादी की जाने वाली है, जिससे यह साफ है कि ये एक रॉयल वेडिंग होगी। इससे पहले बॉलीवुड के कई सितारों को राजस्थान में रॉयल वेडिंग करते हुए देखा जा चुका है। इनमें परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। उन्होंने निक जोनास के साथ उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews