एकता कपूर की रागिनी 3 में हुई नई एंट्री, पर्दे पर इस सितारे संग इश्क फरमाएंगी तमन्ना भाटिया

एकता कपूर की फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी रागिनी की तीसरी किश्त पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में नए कलाकार की एंट्री हुई है।
Ragini 3

एकता कपूर की फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी रागिनी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हॉरर थ्रिलर के तीसरे हिस्से को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब आ रही अपडेट के मुताबिक इसकी कास्टिंग में बदलाव देखने को मिला है। दरअसल फिल्म में एक नई एंट्री हुई है।

कुछ समय पहले ही यह जानकारी सामने आई थी की तमन्ना भाटिया को फिल्म में लीड रोल में देखा जाने वाला है और उनके अपोजिट जुनैद खान दिखाई देंगे। बीते दिनों यह भी बताया गया था कि नरगिस फाखरी की फिल्म में एंट्री हो गई है। वहीं अब एक और नया चेहरा फिल्म में शामिल हुआ है। यह कोई और नहीं बल्कि सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा है।

रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष

बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही रागिनी 3 का डायरेक्शन पहले साहिर रजा को सपा जाने वाला था। लेकिन शेड्यूल में टकराव की वजह से ऐसा नहीं हो सका। अब इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान शशांक घोष को सौंप गई है और काम शुरू किया जा सकता है। तमन्ना भाटिया, जुनैद खान और नरगिस फाखरी के बाद अब आयुष शर्मा की एंट्री होने की जानकारी सामने आई है।

निभाएंगे अहम भूमिका

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। तमन्ना भाटिया आयुष और जुनैद दोनों के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली है। वही नरगिस फाखरी को पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा जाने वाला है।

कैसी होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रागिनी 3 हॉरर इरोटिक फॉर्मेट से बिल्कुल अलग हटकर बनाई जा रही है। इस फिल्म को हाई कॉन्सेप्ट सुपरनैचुरल थ्रिलर के तौर पर पेश किया जाएगा। इसमें सस्पेंस, कॉमेडी और सुपरनैचुरल एलिमेंट देखने को मिलेगा। अभी फिल्म प्री प्रोडक्शन स्टेज में है और जुलाई 2026 तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews