2 साल की चर्चित स्टारकिड, जिसके पास है पर्सनल वैनिटी वैन, जीती है लग्जरी जिंदगी

बॉलीवुड के सितारों की तरह उनके बच्चे भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। चलिए आज हम आपको उस नन्ही स्टारकिड के बारे में बताते हैं, जिसके पास अपनी वैनिटी वैन है।
Raha Kapoor

बॉलीवुड के कलाकार जितनी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। उतनी ही चर्चा उनके बच्चों की भी होती है। कभी किसी सितारे का बेटा या बेटी अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में आ जाता है, तो कभी उनकी लैविश जिंदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। बॉलीवुड के ऐसे कई सारे सितारे हैं जिनके छोटे-छोटे बच्चे भी शानदार लग्जरी जिंदगी जीते हैं।

क्या आपने कभी यह सुना है कि स्टार्स के बच्चों के पास भी वैनिटी वैन होती है? यह बात थोड़ी हैरान करने वाली जरूर है लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी स्टार किड है जो उम्र में तो सिर्फ 2 साल की है लेकिन उसके पास अपनी पर्सनल वैनिटी वैन है। वह अपने माता-पिता के साथ लग्जरी जिंदगी जीती है और मीडिया में भी बहुत पॉपुलर है।

नन्ही राहा की वैनिटी वैन (Raha Kapoor)

अक्सर वैनिटी वैन बड़े-बड़े सितारों के पास होती है। जहां उनकी जरुरत का हर सामान मौजूद होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की छोटी सी स्टार किड राहा के पास भी अपनी वैनिटी वैन है। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पॉपुलर और क्यूट बेटी राहा लोगों के लिए किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। वह जहां जाती है लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। उनके पास वैनिटी वैन होने का खुलासा खुद नाना मुकेश भट्ट ने किया है।

मुकेश भट्ट ने खोला राज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के खर्चे को लेकर अक्सर चर्चा होती है। कई बार फिल्म निर्माता को यह बताते हुए देखा गया है कि स्टार्स उनसे तरह-तरह की सुविधा मांगते हैं। जिस वजह से उनका बजट बढ़ जाता है। इसी बीच महेश भट्ट ने बताया है कि उनकी नातिन राहा के लिए आलिया भट्ट के सेट पर एक अलग वैनिटी मौजूद होती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह बिल्कुल मंदिर जैसी है। यहां राहा के लिए हर तरह की सुविधा है। महेश भट्ट ने बताया कि हाल ही में मैंने अमिताभ बच्चन और आलिया के साथ एक विज्ञापन किया जहां मैंने देखा की राहा की वैनिटी वैन अलग है। वह अंदर से बिल्कुल नर्सरी स्कूल की तरह लग रही थी एकदम पवित्र।

किन फिल्मों में दिखेंगी आलिया

आलिया भट्ट के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्हें अल्फा में देखा जाने वाला है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलिया के साथ फिल्म में बॉबी देओल और शरवरी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्सिटी की ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews