पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा पर ED ने फिर कसा शिकंजा, कई ठिकानों पर मारा छापा

ED Raids In Raj Kundra House: शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर से मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की है। यह छापेमारी पोर्नोग्राफी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट के मामले में की गई है, जिसमें राज कुंद्रा पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
Raj Kundra

ED Raids In Raj Kundra House: बॉलीवुड के चर्चित प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। ED ने सुबह 6 बजे शिल्पा शेट्टी के सांताक्रूज स्थित पर छापेमारी की, जहां राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी रहते हैं। आपको बता दें, इससे पहले राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब ED ने उनके सांताक्रूज स्थित आवास समेत अन्य स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत 15 लोकेशन पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई स्थान भी शामिल है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कई नए पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Raj Kundra को 3 अक्टूबर को ईडी का नोटिस

आपको बता दें, ED ने 3 अक्टूबर को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुहू स्थित बंगला और पुणे के फार्म हाउस को खाली करने का नोटिस भेजा था। यह नोटिस मनी लांड्रिंग के आरोपों के बाद दिया गया था, जिसमें बिटकॉइन के जरिए पैसा हेरफेर करने का आरोप था।

राज कुंद्रा ने इस नोटिस के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं, 27 नवंबर को ED ने रेड की योजना बनाई थी, लेकिन कोर्ट की सुनवाई के बाद यह कार्रवाई 29 नवंबर को सुबह 6 से शुरू हुई।

Raj Kundra पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

आरोप है, कि राज कुंद्रा और उनके साथी अवैध रूप से पॉर्न वीडियो बनाकर पैसे का लेनदेन करते थे। जुलाई 2021 में क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी। अब ED इस मामले की जांच आर्थिक अपराधों के तहत कर रही है। उन्होंने राज कुंद्रा के घर, ऑफिस और दूसरे ठिकानों से कई दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसे का लेनदेन कैसे हुआ।

बताया जा रहा है, कि राज कुंद्रा ने गैरकानूनी पोर्न फिल्में बनाकर उन्हें अलग-अलग एप्स और वेबसाइट पर अपलोड किया और इन वीडियो से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया। इतना ही नहीं इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम अभी सामने आया था, लेकिन वह आरोपी नहीं थी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews