अश्लील फिल्मों का कारोबार, शिल्पा शेट्टी पर भी कस सकता है कानून का शिकंजा

शिल्पा शेट्टी

मुम्बई डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Businessman Raj Kundra) की पत्नी मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (famous film actress shilpa shetty) पर भी गाज गिर सकती है। सूत्रों की मानें तो पुलिस (Mumbai Police) को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिससे शिल्पा की भी इस कारोबार में संलिप्तता पाई गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

दरअसल, अश्लील फिल्मों के कारोबार को लेकर गिरफ्तार किए गए बिजनेसमैन राज कुंद्रा से पुलिस ने पूछताछ की तो उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी पर भी शक की सुई गई। दरअसल अश्लील फिल्मों के कारोबार से जुङी कुन्द्रा की वियान नामक कंपनी के डायरेक्टर पद से शिल्पा  ने कुछ दिन पहले ही इस्तीफा दिया जब राज कुंद्रा का नाम अश्लील फिल्मों के कारोबार में आने की बात चल रही थी।

पुलिस को इसी बात को लेकर शक है कि अचानक शिल्पा ने डायरेक्टर पद क्यों छोड़ा। अब पुलिस इन तथ्यो की जांच कर रही है कि क्या शिल्पा शेट्टी को भी इस कारोबार की जानकारी थी और उन्होंने इसका कितना लाभ लिया। दो दिन पहले राज कुंद्रा के निवास पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को आमने-सामने बिठाकर तकरीबन 4 घंटे पूछताछ की गई। सूत्रों की माने तो पुलिस को इस पूरे मामले में अहम सबूत मिले हैं।

यह भी पढ़े.. MP School: सोमवार से खुलेंगे स्कूल, ऐसे लगेंगी कक्षाएं, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि विदेशों से आने वाले पैसे के बारे में शिल्पा और राज कुंद्रा दोनों को पता था लेकिन आयकर विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी गई। पुलिस का यह भी मानना है कि शिल्पा को अपने पति के कारोबार की जानकारी नहीं होने की संभावना ना के बराबर है और ऐसे में शक की सुई उनके ऊपर पुख्ता रूप से घूम रही है। हालांकि शिल्पा यह कहकर अपने पति का बचाव कर चुकी है कि वह जो फिल्में बनाते थे वह पोर्न फिल्में नहीं बल्कि इरॉटिक फिल्म में थी जिन पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews