राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी रितेश देशमुख की फिल्म

चर्चित एक्टर रितेश देशमुख जल्द ही राजा शिवाजी में नजर आने वाले हैं। उनके इस पीरियड ड्रामा की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
Raja Shivaji

हिंदी और मराठी सिनेमा के चर्चित एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्हें छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक इवेंट रखा गया था।

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की ओर से इस फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। यह शिवाजी महाराज पर बनी हुई बायोपिक है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस पीरियड ड्रामा को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली है। चलिए इसकी एडवांस बुकिंग के बारे में जान लेते हैं।

राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

रितेश देशमुख की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लंबे समय से इसकी चर्चा हो रही थी। रितेश इस फिल्म में केवल एक्टिंग ही नहीं कर रहे बल्कि उन्हें डायरेक्शन के जिम्मेदारी भी संभाली है। हाल ही में इसका लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया था। क्रिटिक्स और ऑडियंस ने इसे काफी अच्छा रिस्पांस दिया है।

तरण आदर्श ने बताया एडवांस बुकिंग की हुई शुरुआत

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल से रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग ओपन होने की जानकारी दी है। तरण ने लिखा मराठी वर्जन में फिल्म राजा शिवाजी की टिकट की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस में जो एक्साइटमेंट बना हुआ है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रितेश की ये फिल्म बंपर एडवांस्ड कलेक्शन करती दिखेगी।

कब होगी रिलीज

इस पीरियड ड्रामा की रिलीज डेट की बात करें तो इसे 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसकी टक्कर आमिर खान के बेटे जुनैद की रोमांटिक थ्रिलर एक दिन से होने वाली है। दोनों फिल्मों का क्लेश देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

कैसी है कहानी

फिल्म राजा शिवाजी की कहानी की बात करें तो यह महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक है। रितेश को फिल्म में उन्हें का किरदार निभाते देखा जाएगा। उनके साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews