Rajasthan SI Admit Card 2026: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने जारी किए परीक्षा के एडमिट कार्ड, दो शिफ्ट में होगी एग्जाम

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को किया जाने वाला है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिन्हें अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
Rajasthan SI Admit Card 2026

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा रखी गई है जिसके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस एसआई भर्ती परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं। वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक हैं, जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपको recruitment.rajasthan.जीov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।

कब है परीक्षा?

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से इस भर्ती की परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को किया जाने वाला है। राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

दो शिफ्ट में होगी एग्जाम

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाने वाली है। पहली शिफ्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। पहली शिफ्ट में सामान्य हिंदी और दूसरी शिफ्ट में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर लिया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको sub inspector comb comp exam 2025 के आगे दिए गए एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं।

जरूरी दिशा निर्देश जारी

सभी उम्मीदवारों के लिए कमीशन की ओर से जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अपना वैलिड पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। इन दोनों चीजों के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 1014 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाने वाली है। भर्ती से संबंधित सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews