राजेश खन्ना ने अमिताभ को कह दिया था ‘मनहूस’, गुस्से में तिलमिलाई जया का जवाब सुन उड़ गए थे काका के होश

फिल्मी गलियारे में जब भी किसी फिल्म की शूटिंग होती है। तब ऐसा कोई ना कोई वाक्य जरूर होता है जो सितारों को हमेशा याद रहता है। 1972 में आई फिल्म बावर्ची की शूटिंग के दौरान भी एक ऐसी ही बात हुई थी।
Rajesh Khanna

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज सितारे हैं। इन दोनों कलाकारों ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने का काम किया। राजेश खन्ना तो अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके शानदार किरदार आज भी दर्शकों के बीच जिंदा है। वहीं अमिताभ बच्चन पिछले पांच दशक से फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।

बिग बी को इंडस्ट्री के मेगास्टार के तौर पर पहचाना जाता है। उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। उनसे पहले राजेश खन्ना बॉलीवुड के मेगा स्टार कहे जाते थे। उनकी फिल्में देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाया करती थी। इन दोनों कलाकारों ने साथ में काम भी किया। आज हम आपको उनकी फिल्म बावर्ची के सेट का एक किस्सा सुनाते हैं। 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म के दौरान एक जबरदस्त वाकया हुआ था।

राजेश खन्ना ने अमिताभ को कहा मनहूस (Rajesh Khanna)

फिल्म बावर्ची में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन को मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जय और बिग भी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर साइट पर एक साथ समय गुजारते हुए देखा जाता था। राजेश खन्ना उस समय इंडस्ट्री के बेताज बादशाह के तौर पर मशहूर थे। ऐसा कहा जाता था कि वह महानायक को खूब ताना मारते थे और उनका मजाक उड़ाया करते थे। हद तो उसे समय हो गई जब उन्होंने एक्टर को मनहूस बुला दिया।

जया ने दिया जबरदस्त जवाब

जब खन्ना ने बच्चन को मनहूस कहा तो जया से यह बात सहन नहीं हुई। उन्होंने एक्टर के कान में कहा कि एक दिन दुनिया यह देखेगी कि यह इंसान कहां होगा और राजेश खन्ना कहां होंगे। यह सब कुछ एक्ट्रेस ने अमिताभ पर अपने अटूट विश्वास की वजह से कहा था। वह बहुत निडर थी और यह जानती थी कि एक दिन अमिताभ जरुर सफल होंगे। उनका ही विश्वास सही साबित हुआ और एक के बाद एक बोले दीवारों जंजीर जैसे फिल्मों से बिग बी को स्टारडम हासिल हुआ जो आज तक बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ धीरे-धीरे राजेश का करियर ढलता चला गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews