Rajinikanth Birthday : ऐसा रहा रजनीकांत का थलाइवा बनने का सफर, कभी थे बस कंडक्टर

Rajinikanth

Rajinikanth Birthday : फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए हैं। रजनीकांत को थलाइवा के नाम से भी जाना जाता है। इनकी फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही है जितनी पहले हुआ करती थी। आज भी लोग रजनीकांत को फिल्मों में देखना पसंद करते हैं। वहीं उनकी एक झलक पाने के लिए भी लोग काफी दीवाने हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक रजनीकांत का सफर मुश्किलों भरा रहा लेकिन काफी अच्छा बीता। उन्होंने अपने जीवन में सफलता पाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है। कुली से लेकर बस कंडक्टर तक की नौकरी उन्होंने की है।

मुश्किलों भरा रहा सफर –

Rajinikanth

आपको बता दे, रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को एक मराठी परिवार में हुआ था। उनका पहले नाम शिवाजी राव गायकवाड़ रखा गया था लेकिन बाद में नाम बदल कर रजनीकांत कर दिया गया। रजनीकांत के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें काफी ज्यड्डा मेहनत करना पड़ी।

वह ऑफिस बॉय की नौकरी करने के साथ वह कुली भी बने और कंडक्टर का काम भी किया। हालांकि इससे उनकी ज्यादा कमाई नहीं होती थी ऐसे में पैसों की जरुरत होने की वजह से उन्होंने कारपेंटर का काम शुरू किया। इसमें भी कड़ी मेहनत करने के बाद उन्होंने बस कंडक्टर की नौकरी की। ऐसे में एक्टर की टिकट बेचने और सीटी मारने की स्टाइल पर लोग फ़िदा हो गए।

एक्टिंग का था जूनून –

Rajinikanth Birthday

रजनीकांत को एक्टिंग सिखने का काफी ज्यादा जूनून था। वह पढ़ाई के दौरान वेद-पुराण के नाटकों में एक्टिंग करते थे। ऐसे में उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती थी। एक्टिंग के जूनून ने उन्हें मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग सिखने पहुंचा दिया। यहां उन्होंने एक्टिंग सीखना शुरू की। ऐसे में एक नाटक में रजनीकांत ने दुर्योधन का रोल अदा किया। उनके अभिनय से डायरेक्टर के बालाचंद्रन काफी प्रभवित हो गए। ऐसे में उन्हें फिल्मों में एक्टिंग का मौका दिया गया।

रजनीकांत की पहली फिल्म अपूर्वा रागनगाल में उन्हें कमल हासन के साथ काम करने का मौका मिला। इसमें उनका रोल छोटा था लेकिन सबको बेहद पसंद आया। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्म भैरवी में काम किया इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा और एक से एक सुपरहिट फ़िल्में उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में दी। बॉलीवुड फिल्मों का करियर भी उनका बेहद शानदार रहा। वहीं साउथ की सुपरहिट फिल्मों में बाशा, पदयप्पा, अरुणाचलम, थलपति, मुथु शामिल हैं। इसके बाद उन्हें थलाइवा का स्टारडम मिला।

करियर की टर्निंग प्वॉइंट बनी ये फिल्म –

साल 1978 में रजनीकांत की किस्मत चमकी। फिल्म ‘बिल्ला’ सिनेमाघरों में सुपरहिट रही। ये फिल्म अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म की रीमेक थी। इसके बाद ‘मुंदरू मुगम’ के तमिल नाडु गवर्नमेंट ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रजनीकांत को साल 1982 में दिया। वहीँ बाद में फिल्म ‘बाशा’ से वो सुपरस्टार बने थे।

बात करें हिंदी मूवी की तो फिल्म ‘शिवाजी’ उनकी पहली हिंदी डब फिल्म थी। इस फिल्म में अभिनय कर एक्टर ने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया। इस फिल्म को यूके और साउथ अफ्रीका तक में रिलीज किया गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके बाद एक्टर ने रिकॉर्ड बनाया और 10 सैलून में 100 फ़िल्में इंडस्ट्री को दी। रजनीकांत ने 68 साल की उम्र में शिवाजी- द बॉस, रोबोट और कबाली जैसी हिट फिल्में की हैं।

2023 में फिल्म ‘जेलर’ में आएंगे नज़र –

एक्टर रजनीकांत अब 2023 में फिल्म जेलर में नजर आने वाले हैं। उनकी उम्र 72 साल है उसके बाद भी वह किरदार निभाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उनका आध्यात्म से भी काफी जुड़ाव है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews