डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी राजकुमार हिरानी की एंट्री, इस एक्टर के साथ बनाएंगे सीरीज

Rajkumar Hirani

Rajkumar Hirani Web Series: बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह पहली बार है जब वह शाहरुख खान के साथ किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघर में पेश की जाने वाली है। अपनी इस फिल्म की रिलीज से पहले हिरानी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक वेब सीरीज पर काम करना शुरू कर दिया है जो असल में उनकी पहली वेब सीरीज होने वाली है।

ये होगा सब्जेक्ट

मीडिया रिपोर्ट्स में राजकुमार हिरानी की इस वेब सीरीज के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक वह साइबर सिक्योरिटी के विषय पर कुछ बनाने जा रहे हैं। अभी तक इसका नाम तय नहीं किया गया है लेकिन प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक इसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। अब यह साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी हुई फिल्म है तो एक्टर को साइबर क्राइम एक्सपर्ट के किरदार में देखा जाएगा। राजकुमार इसका निर्देशन नहीं कर रहे हैं बल्कि वह इस शो के निर्माता हैं।

सत्यवीर होंगे निर्देशक

इस शो के निर्देशन के जिम्मेदारी अमित सत्यवीर को सौंपी जा रही है। इसके पहले सत्यवीर एड फिल्मों की शूटिंग का निर्देशन कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक विक्रांत इस फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू कर सकते हैं। इसका शूटिंग शेड्यूल कम से कम 2 महीने चलने वाला है।

विक्रांत का वर्क फ्रंट

विक्रांत मैसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें मिर्जापुर और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के साथ क्रिमिनल जस्टिस जैसी वेब सीरीज में देखा जा चुका है। यह उनकी चौथी वेब सीरीज होगी जिसे दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें फिर आई हसीन दिलरूबा, ब्लैकआउट, सेक्टर 36 जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews