‘Stree 3’ पर Rajkumar Rao ने दिया बड़ा अपडेट, फैंस को लग सकता है झटका

'स्त्री 2' के आने के बाद फैंस को 'स्त्री 3' का बेसब्री सेइंतजार है। फैंस का इंतजार लंबा जा सकता है क्योंकि राजकुमार राव ने हाल ही में फिल्म को लेकर अपडेट दिया है।
Stree 3

Stree 3: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म स्त्री से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल में मचाया। जब ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई तब दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया क्योंकि यह फिल्म भी पहले हिस्से से कम नहीं थी। ‘स्त्री 2’ देखने के बाद अब दर्शकों को ‘स्त्री 3’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के आखिरी सीन में अगले हिस्से को लेकर हिंट भी दिया गया था।

जब दर्शक ‘स्त्री 2’ देखने पहुंचे थे और उन्होंने आखिरी सीन देखा था। तब से यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि तीसरा हिस्सा भी जल्दी रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब राजकुमार राव में जो अपडेट दिया है उसके बाद अफेयर्स को फिल्म देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। चलिए जान लेते हैं कि आपने फिल्म को लेकर क्या अपडेट दिया।

‘स्त्री 3’ पर बड़ा अपडेट (Stree 3)

राजकुमार राव ने हाल ही में एक न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए ‘स्त्री 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि “हमे ‘स्त्री 3’ लेकर आएंगे लेकिन इसमें समय लगने वाला है। यह फिल्म जरूर बनने वाली है लेकिन इसकी तैयारी करने के बाद ही इसे दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। हम जल्दबाजी में कुछ भी नहीं करना चाहते हमेशा अगले साल नहीं बनाएंगे क्योंकि हमें एक प्रोजेक्ट नहीं बनाना है बल्कि बेहतरीन कहानी पेश करना है।” एक्टर ने अभी कहा कि “जब फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है तो आप इसका दूसरा और तीसरा हिस्सा बनाकर लाभ कमाना चाहते हैं और जल्दबाजी में इसे बना देते हैं। एक्टर ने कहा कि जल्दबाजी नहीं करना चाहते और सोच समझ कर कहानी पेश की जाएगी।

‘स्त्री 2’ ने मचाई थी धूम

‘स्त्री 2’ में राजकुमार और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को देखा गया था। पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे और तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुआ था। दर्शकों ने इस फिल्म को इतना ज्यादा पसंद किया की ये 600 करोड़ से ज्यादा कमाने में कामयाब हो गई थी। फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ का था। फिल्म की सफलता को देखकर दर्शक जल्द से जल्द इसके अगले हिस्से के आने की उम्मीद लगा रहे हैं, लेकिन अभी उन्हें इंतजार करना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews