राजपाल यादव के सरेंडर के बाद पत्नी राधा ने तोड़ी चुप्पी, बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कही ये बात

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव को अपने पति के लिए इंडस्ट्री से मिल रहे सपोर्ट पर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग उनके साथ खड़े हुए हैं।
Rajpal Yadav

9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में फंसने के बाद राजपाल यादव का नाम हर जगह चर्चा में बना हुआ है। इस मामले में उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अकेले हैं और उनके पास लौटाने के लिए पैसा नहीं है। इसके बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को उनके सपोर्ट में खड़े होते हुए देखा गया। हर कोई अपनी क्षमता के मुताबिक एक्टर की मदद करने की बात कहता दिखाई दिया।

राजपाल यादव को लेकर तमाम तरह की बातें चल रही है। इसी बीच इंडस्ट्री से मिल रहे सपोर्ट को लेकर अब उनकी पत्नी राधा यादव को पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए देखा गया। उन्हें बॉलीवुड के सितारों से मिल रही मदद पर बात करते हुए देखा गया।

क्या बोली राजपाल यादव की पत्नी

मीडिया से बात करते हुए राधा यादव ने मुश्किल की इस घड़ी में उनके पति का समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा “सभी लोगों के साथ खड़े हुए हैं। इंडस्ट्री बहुत सपोर्टिव रही है। मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहती हूं जो हमारी मदद के लिए आगे आए हैं।”

मैनेजर ने दी थी जानकारी

राधा यादव से पहले राजपाल के मैनेजर गोल्डी को इस बारे में बात करते हुए देखा गया था। उन्होंने बताया था कि एक्टर को इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकालने के लिए सलमान खान से लेकर अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद सहित इंडस्ट्री के कई लोग आगे आए हैं। सभी ने एक्टर की फाइनेंशियल हेल्प करने का फैसला लिया है।

एक्टर की दूसरी वाइफ हैं राधा

आपको बता दें कि राजपाल यादव ने 1991 में पहली शादी करुणा यादव से की थी। लेकिन जब उनकी पत्नी ने बेटी ज्योति को जन्म दिया उस समय उनका निधन हो गया। इस समय एक्टर की उम्र केवल 20 साल थी और कई सालों तक अकेला रहने के बाद 2001 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कनाडा में उनकी मुलाकात राधा से हुई। 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 10 मई 2003 को इन दोनों ने शादी कर ली। एक्टर को कई मौके पर अपनी पत्नी को खुद की ताकत कहते हुए देखा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews