फिर राजू श्रीवास्तव की बिगड़ी तबीयत, सामने आई बड़ी अपडेट

Raju Srivastava

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को लेकर हाल ही में एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 23 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल उन्हें एक जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, तब से वह अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अभी कहा जा रहा है कि आज 23 दिन होने के बाद फिर उन्हें बुखार आ गया है।

इस वजह से डॉक्टर ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से नहीं हटाया है। इतना ही नहीं अभी तक उन्हें होश भी नहीं आया है। लेकिन राजू श्रीवास्तव के एक करीबी रिश्तेदार के द्वारा कहा गया है कि डॉक्टर्स लगातार उन्हें होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे डॉक्टर्स का कहना है कि कॉमेडियन को होश में आने में 10 दिन या इससे ज्यादा दिन का समय लग सकता है।

Must Read : Bigg Boss फैंस के लिए खुशखबरी, इस तारीख को होगा सीजन 16 का प्रीमियर

आपको बता दे, सेहत ख़राब होने की वजह से डॉक्टर्स ने राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर पर रखा है। लेकिन कुछ दिनों पहले उन्हें कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटाया गया था। लेकिन कुछ देर बार वापस उन्हें वेंटिलेटर के सपोर्ट पर रख दिया था। अब तक उन्हें दो बार हटाया जा चुका हैं। डॉक्टर्स की टीम लगातार जुटी हुई है। शयद जल्द ही राजू श्रीवास्तव को होश आ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव की तबियत को लेकर जगह जगह पर मन्त्रों के जाप और जलाभिषेक किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कॉमेडियन को ठीक होता देखने के लिए सभी को चमत्कार का इंतजार है। क्योंकि अब तक उन्हें होश नहीं आया है। हालांकि उनकी बॉडी अब पूरी काम कर रही है लेकिन उसके बाद भी आज फिर उन्हें बुखार आ गया है। जिसकी वजह से सभी परिवार वालों के साथ फैंस चिंता में है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews