‘चुगली छोड़ो, असम जाओ…’ राखी सावंत ने कंगना रनौत और रवि किशन पर निकाला गुस्सा

असम में आई बाढ़ ने लोगों का जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने कंगना रनौत और रवि किशन पर निशाना साधा है।
Rakhi Sawant

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर अपने किसी न किसी बयान को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब जब असम में विनाशकारी बाढ़ से हालत काफी खराब है और पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तब उन्हें कंगना रनौत और रवि किशन पर गुस्सा निकालते हुए देखा जा रहा है।

बता दें कि असम में बाढ़ के प्रभावितों के लिए कई सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। ऐसे में राखी ने ये सवाल उठाया है कि वह लोग मदद के लिए क्यों नहीं जा रहे। उन्होंने कहा कि कंगना की चुगली और रवि किशन का डांस खत्म हो गया हो तो अपने नेताओं से जाकर मदद करने को बोले।

क्या बोली राखी सावंत

राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कंगना के साथ-साथ रवि किशन को भी नहीं छोड़ा है। एक्ट्रेस ने कहा कि असम में जो बाढ़ आ रही है उससे मैं बहुत ज्यादा अपसेट हूं। मैं हमारी कंगना से कहना चाहती हूं कि अगर तुमने लोगों के बारे में बिचिंग बंद कर दी है तो जितने भी तुम्हारे नेता हैं उन्हें बोलो कि असम जाएं और लोगों की मदद करें।

रवि किशन से कहा बंद करो नाचना

राखी ने रवि किशन पर भी निशाना साधा और कहा कि रवि किशन जो डांस कर रहे हैं। जहां पर देश की सेवा करनी है, तो यह लोग क्यों नहीं जा रहे असम। मणिपुर में इतनी प्रॉब्लम चल रही है क्यों नहीं जा रहे? मैं कहना चाहती हूं कि नाचना बंद करो आप एक सांसद हो। झूठ बोलते हो कि गोरखपुर स्विट्जरलैंड है, गोरखपुर की सड़कें देखो वहां की हालत देखो।

उन्होंने आगे कहा कि हमने ठेका नहीं ले रखा है। मैं सांसद नहीं हूं मैं तो सिर्फ एक नागरिक हूं। हमने वोट किया है और इनको चुनकर लाए हैं, तो भाई हमारा हक है कि लोकतंत्र में हम हमारी आवाज उठाएं।

इन सितारों ने बढ़ाए मदद के हाथ

असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं। इनमें सलमान खान से लेकर कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा शामिल है। सलमान ने अपनी चैरिटी पर संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए प्रभावती इलाकों में राहत अभियान चला रखा है। कार्तिक आर्यन मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड रुपए डोनेट किए हैं आयुष्मान खुराना को भी राहत कोष में आर्थिक मदद करते हुए देखा गया। रणदीप हुड्डा भी असम में लोगों की मदद कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews