भाई-बहन के प्यार से भरी है ये बॉलीवुड मूवीज, इनमें भर-भरकर मिलेगा इमोशन और ड्रामा

रक्षाबंधन ऐसा त्यौहार होता है जो भाई बहनों के पवित्र रिश्ते, बचपन की यादों और पारिवारिक मूल्यों से भरा होता है। बॉलीवुड की फिल्मों में भी इसे बखूबी दिखाया गया है।
Raksha Bandhan 2025

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025 ) के त्यौहार की भाई बहनों में विशेष उमंग देखने को मिलती है। सभी इसे पूरे दिल से सेलिब्रेट करते हैं। वैसे तो भाई बहनों को एक दूसरे से बहुत प्रेम होता है लेकिन रक्षाबंधन के दिन यह साफ तौर पर दिखाई देता है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में भाई बहनों के इस प्यार को दर्शाया गया है।

रक्षाबंधन एक ऐसा दिन है जो केवल राखी बांधने का नहीं बल्कि भाई बहन के प्यार, बचपन की यादों और अटूट रिश्ते का त्यौहार है। अगर आप इस रक्षाबंधन को खास बनाना चाहते हैं तो अपने भाई बहनों के साथ बॉलीवुड की कुछ खास फिल्में देख सकते हैं। इन फिल्मों में रक्षाबंधन के त्योहार से लेकर भाई बहनों के मजबूत रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है। चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

रक्षाबंधन पर देखें जिगरा (Raksha Bandhan 2025)

यह साल 2024 में आई वेदांग रैना और आलिया भट्ट की फिल्म है। इसमें बहन के हौसले की कहानी दिखाई गई है जो अपने भाई को बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना कर लेती है। भाई बहन के अटूट रिश्ते को इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

रक्षाबंधन

साल 2022 में अक्षय कुमार शानदार फिल्म रक्षाबंधन लेकर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन इसकी कहानी में लोगों को अट्रैक्ट जरूर किया था। यह एक ऐसे भाई की कहानी है जो अपनी चार बहनों की शादी की जिम्मेदारी उठाता है। इस काम को पूरा करने में उसे कई सारे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। फिल्म मैं आपको भरपूर हंसी, मजाक, इमोशन और पारिवारिक मूल्य देखने को मिलेंगे।

सरबजीत

साल 2016 में ऐश्वर्या राय बच्चन सच्ची घटना पर आधारित फिल्म सरबजीत लेकर आई थी। फिल्म में उन्हें पाकिस्तान की जेल में बंद अपने भाई को छुड़ाने के लिए सालों लड़ाई लड़ते देखा जाता है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद है फिल्म आपके भावनाओं से पूरी तरह से भर देगी।

फिजा

साल 2000 में रितिक रोशन और करिश्मा कपूर को फिजा में देखा गया था। यह बहन की कहानी है जो अपने लापता भाई को वापस लाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा देती है। यह फिल्म भाई बहन के रिश्ते को बहुत मजबूती से पर्दे पर पेश करती है।

हम साथ साथ हैं

1999 में आए यह फिल्म 90 के दशक की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। इसमें भाई बहनों और पूरे परिवार के बीच जो प्रेम दिखाया गया है वह लाजवाब है। यह फिल्म पारिवारिक मूल्य भाई बहनों के प्यार और त्याग को खूबसूरती से पेश करती है। जॉइंट फैमिली की झलक किसी का भी दिल जीत लगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews