रामचरण-उपासना ने बच्चों को दिए बहुत ही यूनिक नाम, परिवार और करीबियों के बीच रखी गई नामकरण सेरेमनी

रामचरण-उपासना इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत करने के बाद अब इन्हें उनका नामकरण करते हुए देखा गया।
Ram Charan and Upasana

साउथ इंडस्ट्री के फेमस कोनिडेला परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई है। एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपने घर में दो नन्हे मेहमानों का स्वागत किया है। कुछ दिनों पहले ही एक्टर की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अब इनकी नामकरण सेरेमनी रखी गई।

बच्चों के नामकरण सेरेमनी में कपल ने अपने बच्चों के नाम से सभी को ऑफिशियली इंट्रोड्यूस किया। इस सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार इन्होंने अपने बच्चों को क्या नाम दिया है और उनका अर्थ क्या है।

क्या हैं रामचरण के बच्चों का नाम

31 जनवरी को कपल ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। बच्चों के स्वागत का ये पल पूरी तरह से पारिवारिक परंपरा और पारंपरिक रीति रिवाज से भरा हुआ था। अब इन दोनों ने बच्चों का नामकरण कर दिया है। बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा रखा गया है। कपल के मुताबिक बच्चों का नाम रखना उनके लिए एक पर्सनल और स्पिरिचुअल फैसला था। परिवार उनके सफर में बहुत मजबूत और बड़ा हिस्सा था। परंपरा में बड़े बुजुर्गों का ज्ञान और आशीर्वाद लिया जाता है इसीलिए उनके बीच इस सेरेमनी को रखा गया।

क्या है नाम का अर्थ

कपल ने अपनी बेटी का नाम अनवीरा रखा है। यह नाम हिम्मत और ताकत को दिखाता है। इसमें वीर का अर्थ बहादुर है, वहीं अन का मतलब जिसकी कोई सीमा नहीं है होता है। वहीं बेटे का नाम शिवराम भगवान शिव और भगवान राम के नाम से प्रेरित है जो संयम और शक्ति के एक साथ होने का प्रतीक है। बता दें कि कपल की पहले से ही एक बेटी है। 2023 में उन्होंने अपनी बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews