Ram Charan की फिल्म RC16 का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, लोगों को आई पुष्पा की याद

राम चरण पैन इंडिया लेवल पर प्रसिद्ध एक ऐसे सितारे हैं जिनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब वो जल्द ही RC16 में नजर आएंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है।
Ram Charan

राम चरण (Ram Charan) साउथ सिनेमा के चर्चित सितारों में से एक हैं। जिनकी आने वाली हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी एक्टिंग से लेकर एक्शन सभी के दर्शक दीवाने हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें गेम चेंजर में देखा गया था जिसके बाद अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उन्हें जल्द ही RC16 में देखा जाने वाला है।

ब्लॉकबस्टर निर्देशक बुची बाबू  के साथ रामचरण यह फिल्म करने जा रहे हैं। फिलहाल इसका शीर्षक तय नहीं किया गया है और इसे आरसी16 के नाम से बुलाया जा रहा है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और नाम रिवील किया है। इसे देखने के बाद दर्शन अलग-अलग रिस्पांस देते नजर आ रहे हैं।

सामने आया रामचरण का फर्स्ट लुक (Ram Charan)

रामचरण की 40 वें बर्थडे पर इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में वह बिल्कुल रफ लुक में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और नाक में रिंग पहने हुए रामचरण का यह लुक देखकर लोगों को एक बार फिर पुष्पा की याद आ गई है। कुछ लोगों ने रामचरण के लुक को अल्लू अर्जुन के लुक से मिलता जुलता बोल दिया है।

फिल्म का एक नहीं बल्कि दो पोस्टर जारी किए गए हैं। दूसरे पोस्ट में एक्टर को ब्लू और रेड कलर की शर्ट पहने हुए और हाथ में पुराना क्रिकेट बैट पड़े देखा जा रहा है। इसके बैकग्राउंड में गांव का एक स्टेडियम दिख रहा है। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म की कहानी जानने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। इन पोस्टर पर Peddi लिखा हुआ है, जो फिल्म का टाइटल लग रहा है।

निर्देशक ने शेयर की पोस्ट

फिल्म के निर्देश बुची बाबू ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्ट शेयर करते हुए इसका नाम पेड्डी बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा “हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे रामचरण सर आप सोना है हर चीज के लिए आपका धन्यवाद।” इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा पुष्पा के पहले लुक की कॉपी। दूसरे ने लिखा सब कुछ वही है बस सिगरेट जोड़ दी है।

कैसी होगी कहानी

इस फिल्म में रामचरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और शिव राजकुमार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म बुची बाबू ने लिखी है और वो इसे डायरेक्ट भी करने वाले हैं। बैंक्विट सतीश किलारू फिल्म को बना रहे हैं और इसमें ए आर रहमान का संगीत भी सुनने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरू की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews