राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर फूटा सुनील लहरी का गुस्सा, बोले- रक्षक ही बना भक्षक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला देश भर में गरमाया हुआ है। अब इस पर रामायण के लक्ष्मण यानी एक्टर सुनील लहरी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। देशभर में इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है। राजनेता से लेकर अभिनेता और आम जनता हर कोई इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहा है। महाभारत एक्टर मुकेश खन्ना और टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना के बाद अब रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी को निराशा जताते हुए देखा गया।

सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अपनी राय रखी है। वह काफी निराश नजर आए और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सजा देने की मांग की है।

भड़के सुनील लहरी

सुनील लहरी ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें उन्होंने कहा राम-राम, जय श्री राम या फिर जय सियाराम। इन शब्दों से रोज किसी न किसी ने हमें संबोधित किया है। 400 500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के बलिदान के बाद रामलला के मंदिर का निर्माण किया जा सका। बड़ी ही धूमधाम के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। सभी ने उन भावनाओं का अनुभव किया और उसे समय सभी भाव विभोर थे। लेकिन इस राम मंदिर में करोड़ों रुपए की चोरी की गई।

अपनी इस वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा रामचंद्र जी का गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा। मेरा ही रक्षक, अक्षत बनाकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लूटकर भावनाओं को आघात पहुंचाएगा। आगे उन्होंने लिखा अयोध्या मंदिर की चोरी के गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

एक्टर ने की ये मांग

एक्टर ने कहा कि ऐसा सोच भी नहीं सकते कि कोई इतनी नीच हरकत करेगा। रक्षक ही भक्षक बन जाएगा और श्रद्धालुओं की भावनाओं और विश्वास के साथ विश्वासघात होगा। मैं कानून और सरकार से विनती करता हूं कि जो भी गुनहगार है उन्हें कड़ी सजा मिली चाहिए। सजा ऐसी होनी चाहिए कि उसकी आने वाली सात पुश्ते भी याद रखें। जिस तरह से गल्फ कंट्री और सऊदी में चोरी करने पर सजा मिलती है वैसी सजा दी जाए। यह दूसरों के लिए सबक होना चाहिए ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत ना करें।

क्या है मामला

इस चढ़ावा चोरी मामले की बात करें तो सारी शुरुआत समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण पांडे के एक बयान के सामने आने के बाद हुई थी। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि मंदिर में दान आने वाली राशि से 5 से 7.5 करोड रुपए की चोरी हुई है। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई। इस मामले में अब तक कई लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है और जांच पड़ताल चल रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews