इस बड़े इंटरनेशनल इवेंट में लॉन्च होगा रामायण का ट्रेलर, ग्लोबल मंच पर मचेगी फिल्म की धूम

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पर का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब आ रही खबरों के मुताबिक इसका ट्रेलर एक बड़े इंटरनेशनल इवेंट में लॉन्च किया जाने वाला है।
Ramayana

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण (Ramayana) को भारत की सबसे बड़े प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसे लगभग 4000 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। अब आ रही खबरों के मुताबिक यह प्रोजेक्ट इंटरनेशनल मंच पर धमाका करने की तैयारी में है।

हाल ही में फिल्म के सोशल मीडिया हैंडल से एक अपडेट शेयर किया गया है। ये जानकारी सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है। यह बताया जा रहा है की रामायण का ट्रेलर सैन डिएगो के कॉमिक कॉन 2026 में रिलीज होगा। एक फिल्म के लिए इंटरनेशनल लेवल पर ही उपलब्धि हासिल करना बड़ी बात है।

बहुत बड़ा इवेंट है कॉमिक कॉन

कॉमिक कॉन एक ऐसा इवेंट है जो सैन डिएगो ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई जगह पर होता है। शिकागो और न्यू यॉर्क जैसी जगह पर भी इसके इवेंट आयोजित किए जाते हैं। यह भारत में भी बहुत फेमस है और दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जैसे शहरों में इसके इवेंट्स करवाए जाते हैं। इसके अधिकतर इवेंट कॉमिक बुक्स के कंटेंट पर रहते हैं लेकिन सैन डिएगो का इवेंट दुनिया में सबसे बड़ा पॉप कल्चर इवेंट कहलाता है। इसमें कॉमिक्स से लेकर एनीमेशन कंटेंट, वीडियो गेम, टीवी शोज और फिल्मों पर तगड़ा फोकस किया जाता है।

दुनियाभर की ऑडियंस देखेगी रामायण

यह एक ऐसा इवेंट है जिसके मंच पर आने वाली फिल्म दुनिया भर की ऑडियंस देखी है। साइंस, फिक्शन, एनीमेशन, फेंटेसी सभी तरह के प्रोजेक्ट इस मंच पर आने की चाहत रखते हैं। टॉम क्रूज और मार्वल सुपरहीरो जैसे प्रोजेक्ट का मकसद भी कॉमिक कॉन की जनता को इंप्रेस करना है।

रामायण के ट्रेलर को इस इवेंट में लॉन्च करना इस बात की गारंटी है कि मेकर्स फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट है। दूसरा ये कि फिल्म की चर्चा अब इंटरनेशनल लेवल पर होने वाली है।

कैसी होगी रामायण

फिल्म रामायण की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, सई पल्लवी माता सीता और यश श्रवण के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं, उनकी कंपनी के हॉलीवुड फिल्मों के VFX पर काम कर चुकी है। इंटरनेशनल फिल्म लवर के बीच को एक जाना पहचाना नाम है और इसी भरोसे पर वह रामायण की कहानी को पर्दे पर उतार रहे हैं। भगवान राम की यह कहानी पहली बार मॉडर्न फिल्म मेकिंग की भव्यता के साथ पर्दे पर पेश की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews