Ranbir-Alia के माता पिता बनने पर खुशी से झूमे सेलेब्स, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

Ranbir-Alia

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के जाने माने कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) माता पिता बन चुके हैं। आलिया भट्ट ने कल यानी 6 नवंबर के दिन बेटी को जन्म दिया है। ये साल रणबीर आलिया (Ranbir-Alia) के लिए सबसे बेहतरीन रहा है। क्योंकि इस साल सबसे पहले इस कपल की शादी हुई उसके बाद इनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दस्तक दी। वहीं अब इनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है जिसकी वजह से पूरा कपूर खानदान बेहद खुश है। कल से ही कपूर खानदान में खुशी का माहौल है। वहीं कई सेलेब्स ने आलिया रणबीर को माता पिता बनने पर खुशी जाहिर कर बधाई दी है।

आपको बता दे, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तरफ से कल एक पोस्ट शेयर किया गया था जिसमें लिखा था हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है। इस पर कई फैंस के साथ कई सेलेब्स जैसे मौनी रॉय,सोनम कपूर, श्वेता बच्चन आदि ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बधाइयां दी। इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने स्टोरी भी शेयर की है।

Must Read : सात जन्मों के लिए Palak Muchhal और मिथुन ने थामा एक दूजे का हाथ, शादी की तस्वीरें वायरल

‘ब्रह्मास्त्र’ की मौनी रॉय ने आलिया रणबीर के पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए लिखा बधाई हो रणबीर-आलिया। आपकी प्यारी गुड़िया की मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार। वहीं जोया अख्तर ने लिखा खूब बधाई। तो जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे ने भी अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही अक्षय कुमार ने लिखा बेटी होने से बड़ी खुशी इस दुनिया में कुछ नहीं। इसके अलावा और भी कई सेलेब्स है जिन्होंने कमेंट्स कर बधाई दी है। सभी आलिया की बेटी को देखने के लिए बेताब है। फैंस भी जल्द ही बच्ची की झलक देखना चाहते हैं। कल सोशल मीडिया पर भी हर तरफ आलिया रणबीर की हो पोस्ट नजर आ रही थी।

Ranbir-Alia Ranbir-Alia

इन हस्तियों ने शेयर किया पोस्ट, दी बधाई –

फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक शानदार पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने नाना बनने की ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है – दुनिया में तुम्हारा स्वागत है बेबी गर्ल। यहां बेशुमार प्यार तुम्हारा इंतजार कर रहा है। आई लव यू आलिया और रणबीर। मैं नाना बन गया हूं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बच्ची की बुआ रिद्धिमा कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा – आज का दिन खुशियों भरा है। प्यारी गुड़िया के गौरवान्वित माता-पिता। बेबी गर्ल को बुआ का खूब प्यारा।’ इसके साथ ही दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटी होने की खुशी जताई है।

Ranbir-Alia

अनुष्का शर्मा ने भी स्टोरी शेयर कर रणबीर आलिया को माता पिता बनने की बधाई दी है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी स्टोरी शेयर कर कपल को बधाई दी है। इसके अलावा और भी कई सेलेब्स है जिन्होंने पोस्ट शेयर कर कपल को बधाई दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews