आलिया भट्ट नहीं, तो कौन है Ranbir Kapoor की पहली पत्नी ? एक्टर ने खुद कहा वो मेरे घर आई और फेरे……

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है, लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी पहली शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। क्या सच में आलिया भट्ट को इस बारे में कुछ नहीं पता था?
Ranbir Kapoor

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ‘लव एंड वॉर’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी साथ नज़र आएंगे। हाल ही में रणबीर कपूर चर्चा का विषय बने हुए हैं, और इस बार वे अपनी फ़िल्मों के कारण नहीं बल्कि अपने एक बयान के कारण सुर्ख़ीयों में हैं।

आपको बता दें, इस साल अप्रैल में रणवीर और आलिया की शादी को पूरे तीन साल हो जाएंगे। उनकी एक प्यारी बेटी भी है जिसका नाम राहा है। इन दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे प्यारी और पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने एक मज़ेदार बात शेयर की है, इस बात ने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने बातों ही बातों में कहा कि आलिया उनकी पहली पत्नी नहीं है। यह बयान सुनते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

फैन ने Ranbir Kapoor से बिना मिले ही रचा ली शादी

रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर की शुरुआत से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और मज़ेदार क़िस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नए नए आए थे, तब एक फ़ैन ने उनके घर के गेट पर आकर कुछ ऐसा किया कि सुनकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, रणबीर की एक फ़ैन उनके घर के बाहर पंडित को लेकर आयी थी। उन्होंने रणबीर के घर के बाहर शादी की सारी रस्में पूरी की। उन्होंने रणबीर की फ़ोटो पर टिका लगाया, फूल चढ़ाए, और ख़ुद को रणबीर की पत्नी घोषित किया।

उम्मीद है कि कभी मुलाक़ात हो पाए

रणबीर कपूर ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि यह काफ़ी क्रेजी था। उन्होंने बताया कि मैं उस लड़की को जानता तक नहीं था, लेकिन मेरे वॉचमेन ने बताया कि वो पंडित के साथ आयी है और गेट के बाहर शादी कर रही है। ये उस बंगले की बात है, जहाँ मैं अपने पेरेंट्स के साथ रहता था, लेकिन मैं उस वक़्त शहर के बाहर था। इसके बाद रणबीर ने बड़े ही मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि इस तरह से तो मैं अपनी पहली पत्नी से कभी मिला ही नहीं। उम्मीद है कि कभी मुलाक़ात हो पाए।

सोशल मीडिया को लेकर Ranbir का नज़रिया

इस इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी कई बातें कही है, उन्होंने कहा कि बहुत लोगों को लगता है कि मेरा अकाउंट नहीं है, लेकिन मेरा अकाउंट है, मैं उस पर पोस्ट नहीं करता हूँ न ही मेरे ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। ऐसे में अकाउंट के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। मैं जल्द ही अपना अकाउंट पब्लिक करूँगा, लेकिन अभी नहीं। अभी मैं बिना सोशल मीडिया के ठीक ठाक काम कर रहा हूँ।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews