‘धुरंधर’ की सुनामी के बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रलय’ लाने को तैयार रणवीर सिंह, थ्रिलर स्टोरी पर शुरू किया काम

धुरंधर 2 की चर्चा के बीच रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी हैं। वह हंसल मेहता के साथ प्रलय नाम की एक फिल्म पर काम करने जा रहे हैं।
Ranveer Singh

धुरंधर से धूम मचाने के बाद रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज से धमाका करने की तैयारी में हैं। 19 मार्च को इस फिल्म को पांच भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। दर्शक फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित है। इसी बीच एक्टर ने अपनी अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है।

धुरंधर की सफलता के बीच यह खबर आई थी कि रणवीर सिंह को फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू करते देखा जाएगा। हालांकि, इसके बाद यह खबर भी आई कि उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया है और अब वह अपना पूरा ध्यान अगली फिल्म प्रलय पर देने वाले हैं।

जल्द शुरू होगी प्रलय की शूटिंग

धुरंधर की धूम के बाद रणवीर प्रलय लाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर द रिवेंज रिलीज नहीं हुई है इसके पहले एक्टर ने अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। यह एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर एक्टिंग तो कर ही रहे हैं इसी के साथ वह हंसल मेहता के साथ फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। निर्देशन की बागडोर जय मेहता के हाथों में है। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग जुलाई या अगस्त से शुरू की जा सकती है।

नजर आएगी यह स्टार कास्ट

हंसल मेहता इस फिल्म को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि यह कैसे फिल्म है जो अब तक इंडिया में नहीं बनी है और नहीं देखी गई। रणवीर के साथ इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कल्याणी प्रियदर्शन को देखा जाएगा।

कब आएगी धुरंधर

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 बात करें तो इसे 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म के पहले हिस्से ने दुनिया भर में 1400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे सितारों से भरा ये सीक्वल अपनी पहली फिल्म का कलेक्शन तोड़ पाता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews