दीपिका-रणवीर की हाई सिक्योरिटी पड़ोसियों के लिए बनी सिर दर्द, मैनेजिंग कमेटी ने पुलिस को लिखा लैटर

रणवीर सिंह के घर के बाहर की सिक्योरिटी हाल ही में उन्हें मिले एक धमकी भरे नोट के बाद बढ़ा दी गई है। इसे लेकर अब सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी ने नाराजगी जताई आई।
Ranveer singh

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बीते दिनों व्हाट्सएप पर वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले शख्स ने उनसे करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी थी। इस बारे में कपल ने मुंबई पुलिस से शिकायत की थी जिसके बाद उनके सिक्योरिटी को बढ़ाया गया।

अब ऐसा लग रहा है कि रणवीर और दीपिका की सिक्योरिटी सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोगों के लिए सिर दर्द बन रही है। दरअसल, जैसे ही धमकी के बारे में पता चला उसके बाद कपल के घर के बाहर सुरक्षा के मध्य नजर 6 बंदूकधारियों को तैनात कर दिया गया है। इसे लेकर अब समिति की मैनेजिंग कमेटी ने आपत्ति जताई है।

सिक्योरिटी बनी सिर दर्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धाम के भरे नोट के मिलने के बाद सुरक्षा बलों को तैनाय करने पर अब समिति की मैनेजिंग कमेटी ने दादर पुलिस स्टेशन को एक लेटर लिखा है और शिकायत दर्ज कराई है। कर्नाटक कहना है कि समिति से अनुमति लिए बिना कपल के घर के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

लेटर में कहा गया है कि दीपिका रणवीर के निजी सिक्योरिटी का पुलिस ऑफिसर हमेशा परिसर में मौजूद रहता है। उन्होंने लॉबी से लेकर व्यायाम शाला और बच्चों के खेलने जैसी जगह पर सुरक्षा बलों को तैनात करने पर गंभीर चिंता जताई है। कमेटी का कहना है कि समिति में रहने वाले निवासियों की सुरक्षा और आराम इफेक्ट हो सकते हैं। कमेटी मेंबर्स ने आग्रह किया है कि इस बात को क्लियर करें कि क्या निजी परिसर पर सुरक्षा बलों को तैनात करने के लिए ऑफिशियल परमिशन ली गई है या नहीं।

धमकी देने वाले की चल रही तलाश

जब से एक्टर को धमकी भरा वॉयस नोट मिला है उसके बाद से ही पुलिस इसे भेजने वाले शख्स का पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है। इसमें एक्टर से 10 करोड रुपए की रकम मांगी है। इस घटना पर रणवीर या दीपिका किसी ने भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। एक्टर की फिल्म धुरंधर को हाल ही में बड़ी सफलता मिली है उसके बाद यह धमकी दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews