Hollywood में धमाल मचाने की तैयारी में Ranveer Singh, इस टैलेंट कंपनी से मिलाया हाथ

Ranveer Singh

Ranveer Singh Signs With Hollywood Agency: रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती हैं और उन्होंने अपने शानदार करियर में एक बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साल 2022 में उनकी दो फिल्में आई जो बॉक्स ऑफिस पर कमल नहीं दिखा सकी। अब वो अपनी आपने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं।

इसी बीच एक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहने वाला है। चल रणवीर ने एक हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी के साथ हाथ मिलाया है और अब वो हॉलीवुड प्रोजेक्ट में अपना जलवा दिखाने की तैयारी में हैं।

Ranveer Singh ने इस एजेंसी से मिलाया हाथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर के साथ हाथ मिलाया है। इसी के साथ वो हॉलीवुड की दुनिया में धमाल बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। ये एजेंसी कई बड़े स्टार्स का काम देखते हैं और आलिया भट्ट ने भी साल में उनके साथ हाथ मिलाया था। वो जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म हार्ट का स्टोन में काम करती हूं नजर आने वाली हैं। उनके अलावा किम कार्दशियन, कियानू रीव्स, एमा रॉबर्ट, रिहाना जैसे कई सितारे इस एजेंसी से जुड़े हुए हैं।

रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें साल 2022 में सर्कस में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब वो 28 जुलाई को आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने इस फिल्म को अपने डायरेक्शन में बनाया है, जिसके पोस्टर हाल ही में रिलीज किए गए थे।

इस फिल्म में रणवीर और आलिया लीड एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे। उनके साथ शबाना आज़मी, जया बच्चन और धर्मेंद्र मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं। जो पोस्टर सामने आए थे उसमें आलिया को देसी गर्ल और रणवीर को फंकी बॉय अवतार में दिखाया गया था। अब दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews