
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने माधुरी दीक्षित को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिससे वह मीडिया की सुर्खियों में छा गई है। बता दें कि 7 अक्टूबर को रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुड ब्वॉय’ रिलीज होने वाली है। जिसके लिए वह दिन-रात प्रमोशन में लगी हुई हैं। जिसके लिए वो टीवी रियालिटी शो में पहुंच रही है। हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘झलक दिखला जा सीजन-10’ के सेट पर पहुंची, जहां उन्होंने बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ अपनी फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाने ‘सामी सामी’ पर जमकर ठुमके लगाए जो कि सोशल मीडिया पर बहुत ही धूम मचा रहा है और इसी दौरान रश्मिका ने माधुरी को लेकर इस बात का खुलासा किया…

यह भी पढ़ें – जबलपुर : पूर्व बिशप पीसी सिंह को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को
अभिनेत्री रश्मिका ने बताया कि, वह बचपन से ही माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन रही हैं। वह उनके डांस को कॉपी किया करती थी। वह जैसा नाचती थी रश्मि उसे वैसे ही हुबहू करने का प्रयास करती थी और आज उसी का नतीजा है कि वह साउथ की सुपरहिट अभिनेत्री हैं। इस बात को सुनने के बाद माधुरी दीक्षित रश्मिका से काफी खुश हो गई और रश्मिका को जोर से गले लगा लिया। जिसका वीडियो कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों सुपरस्टार्स को साथ में देखने के बाद उनके फैंस ने साथ फिल्म करने की इच्छा जाहिर की है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें – टाटा मोटर्स के तीन नए Tata Pickup वाहन बढ़ाएंगे रोजगार के अवसर, जानें इनकी ताकत
बता दें कि रश्मिका मंदाना साउथ इंडिया की सुपरस्टार है। जिनका जन्म साल 1995 में कर्नाटक में हुआ था। अभिनेत्री ने साल 2016 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा और हाल ही में उनकी सुपरहिट फिल्म रह चुकी पुष्पा में उनके किरदार ने सभी का दिल एक बार फिर से जीत लिया। रश्मिका बहुत ही कम समय में 100 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाले अभिनेत्रियों में से एक है। अभिनेत्री ने अब तक बहुत सारी फिल्मों में काम किया है जो कि सुपरहिट रही है।

यह भी पढ़ें – MP News: 91498 छात्रों को सीएम शिवराज का बड़ा तोहफा, खाते में 25000 रुपए की राशि ट्रांसफर
बचपन से ही रश्मिका को एक्टिंग मॉडलिंग और डांस का बहुत ज्यादा शौक था। जिसके लिए उन्होंने काफी तैयारियां की थी। बता दें कि अपनी कॉलेज की पढ़ाई के दौरान वह मॉडलिंग में भी हिस्सा लेती थी। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे विज्ञापन में काम किया।

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में डॉलर चना मजबूत, मूंग कमजोर, देखें आज का मंडी भाव
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

