‘एनिमल’ से Rashmika Mandanna का फर्स्ट लुक आउट, सादगी से जीता फैंस का दिल

Rashmika Mandanna look

Rashmika Mandanna Look: साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदांना को जल्दी बॉलीवुड के फेमस स्टार रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में काम करते हुए देखा जाने वाला है। इस जबरदस्त एक्शन से भरी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनाई जा रही इस फिल्म में रणबीर का अब तक का सबसे खतरनाक लुक देखने को मिलने वाला है। रणबीर के लुक के जो पोस्टर सामने आए हैं, उसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।

रणबीर कपूर का धांसू लुक सामने आने के बाद अनिल कपूर का लुक भी सामने आ चुका है। उनका पोस्टर काफी शानदार था और वह गैंगस्टर अवतार में दिखाई दे रहे थे। इसके बाद अब फिल्म के लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया है, जो बहुत ही शानदार है।

रश्मिका मंदाना का शानदार लुक 

कुछ समय पहले रणबीर कपूर के साथ रश्मिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें यह दोनों पहाड़ों में शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसी वीडियो के सामने आने के बाद यह पता लगा था कि यह दोनों सितारे एक साथ फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। वहीं अब एक्ट्रेस का जो लुक सामने आया है, उसे देखकर फैंस का दिल बाग-बाग हो चुका है।

एक्ट्रेस की सादगी ने जीता दिल

एक्ट्रेस ने ट्विटर हैंडल से ‘एनिमल’ से अपना लुक शेयर किया है। इस पोस्टर में उन्हें साड़ी पहने हुए बालों का जुड़ा बनाएं, माथे पर टिकी लगाए, मुस्कुराते हुए सिंपल सोबर अवतार में देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा “मिलिए गीतांजलि से।” यानी अपनी इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक और करैक्टर का नाम दोनों ही फैंस के साथ साझा कर दिया है। लाल और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन की खूबसूरत साड़ी में रश्मिका का हल्का मुस्कुराता हुआ यह लुक बहुत ही शानदार लग रहा है। उनकी यह सादगी हर किसी का दिल जीत रही है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

जल्द आएगा टीजर

फिल्म ‘एनिमल’ के तीनों लीड एक्टर रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और अब दर्शक बेसब्री से इसका टीजर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स टीजर रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं और इसे 28 सितंबर की सुबह 10 बजे दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews