Rashmika Vicky Film: पहली बार पर्दे पर दिखेगी रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की जोड़ी, पीरियड ड्रामा में आएंगे नजर

Rashmika Vicky

Rashmika Vicky Film Hindi: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने जब से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है वह किसी ना किसी फिल्म में काम करती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें अब तक अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू में देखा जा चुका है। अब वो जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में नजर आने वाली हैं।

इसी बीच एक्ट्रेस से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब यह दोनों कलाकार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे।

पीरियड ड्रामा होगी Rashmika Vicky Film 

जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जो दिनेश विजान बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम छावा बताया जा रहा है, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी की कहानी बताई जाने वाली है।

फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज का किरदार निभाएंगे और रश्मिका उनकी पत्नी येसु बाई भोंसले के अवतार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट में इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि यह फिल्म संभाजी के बलिदान के साथ उनकी प्रेम कहानी पर बनाई जाने वाली है।

फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद रश्मिका थी और उनका लुक टेस्ट होने के बाद उन्हें कास्ट कर लिया गया है। वह एक ऐतिहासिक किरदार निभाने वाली हैं, जिसके लिए उन्हें खास तरीके से तैयारी करवाई जाएगी।

रश्मिक-विक्की के आने वाले प्रोजेक्ट

दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो इनकी एक साथ आने वाली फिल्म की खबर से फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एनिमल में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देने वाली हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा वो अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 का भी हिस्सा हैं।

वहीं विक्की कौशल के पास कई सारे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। एक्टर द ग्रेट इंडियन फैमिली, जरा हटके जरा बचके, सेम बहादुर और आनंद तिवारी की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews