Ratan Tata ने Amitabh Bachchan से मांगा था उधार, जानें इन 2 दिग्गजों से जुड़ा मजेदार किस्सा

रतन टाटा देश के एक ऐसे बिजनेसमैन थे जिन्होंने दशकों तक टाटा ग्रुप को लीड किया और दुनिया भर में नाम कमाया। आज हम आपको रतन टाटा और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक किस्सा बताते हैं।
Ratan Tata and Amitabh Bachchan

दिग्गजों से जुड़े हुए किस्से अक्सर ही लोगों को आकर्षित करने का काम करते हैं। बड़े-बड़े सितारों और उनसे जुड़ी बातों को जानने के लिए लोग वैसे भी उत्सुक रहते हैं। जो कहानी रतन टाटा (Ratan Tata) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसी शख्सियत से जुड़ी हो उसे भला कौन नहीं जानना चाहेगा। यह दोनों देश के ऐसे चर्चित नाम हैं, जिनके बारे में हर एक चीज लोग जान लेना चाहते हैं।

रतन टाटा तो अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इंडस्ट्री के इस महानायक को किसी न किसी तरीके से फैंस के साथ कनेक्ट करते हुए देखा जाता है। बिग बी अपने किस्सों के लिए भी बहुत मशहूर हैं, जो वो अक्सर सुनाते रहते हैं। आज हम आपको रतन टाटा और अमिताभ बच्चन का एक ऐसा ही शानदार किस्सा सुनाते हैं।

Ratan Tata ने Amitabh Bachchan से मांगा उधार

रतन टाटा और अमिताभ बच्चन का यह किस्सा किसी को भी हैरान कर देगा, लेकिन यह बात बिल्कुल सच है कि रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन से पैसे उधार मांगे थे। खुद बिग बी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में बोमन ईरानी और फरहान खान को यह किस्सा सुनाते हुए रतन टाटा की तारीफ की थी। महानायक ने बताया था कि “हम दोनों एक ही प्लेन में लंदन जा रहे थे। हम हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरे तब रतन टाटा को लेने आए लोग चले गए थे। वह फोन करने के लिए गए, मैं उधर ही खड़ा था। वह कुछ देर बाद वापस मेरे पास आए। उन्होंने मुझसे कहा अमिताभ क्या तुम मुझे कुछ पैसे उधार दे सकते हो? मेरे पास फोन करने के लिए पैसे नहीं है।” अमिताभ ने कहा कि देश के इतने बड़े उद्योगपति का सरल स्वभाव देखकर मैं अचंभित था। जेब खर्च के लिए मदद मांगने का उनका ये दृढ़ निश्चय मुझ पर अमिट छाप छोड़ कर गया।

अमिताभ की फिल्म को किया प्रोड्यूस

रतन टाटा और अमिताभ बच्चन के बीच का यह कनेक्शन इतना ही नहीं है बल्कि यह दोनों एक फिल्म के दौरान भी जुड़े थे। साल 2004 में आई फिल्म ‘एतबार’ को रतन टाटा ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में मैं बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम लीड कलाकार थे। विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews