Hindi News

माधुरी और श्रीदेवी के पोस्ट पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
जाह्नवी कपूर के अलावा एक और एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब ऐसा हो रहा है, बल्कि सेलिब्रिटीज के साथ अक्सर ऐसा होता रहता है। उनके लिए यहां बिल्कुल आम बात है।
माधुरी और श्रीदेवी के पोस्ट पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया के इस दौर में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का अपना एक अलग ही जलवा है। आम इंसान हमेशा उनकी डेली लाइफ से काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं। उनकी चीजों को फॉलो करते हैं। फोटो हो या वीडियो… कमेंट हो या रिएक्शन… इनकी एक एक्टिविटी से प्लेटफार्म पर हंगामा मच जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जाह्नवी कपूर के साथ, जिन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की तुलना करते हुए विवादित पोस्ट पर रिएक्ट किया है। अब इस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। उसके बाद एक्ट्रेस मीडिया में छा गई हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें श्रीदेवी को छोड़ माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने पर नाराजगी जताई गई है। इस कोलाज पोस्ट में ऊपर साइड में माधुरी दीक्षित का धक धक गाने पर डांस वीडियो चल रहा है।

कैप्शन में लिखी ये बातें

बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “डांस सीक्वेंस के अलावा फिल्म में कुछ और नहीं किया। फिर भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। वहीं, एक वीडियो में श्रीदेवी का खुदा गवाह मूवी बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए इग्नोर किया गया। इस पोस्ट को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही, कमेंट का सिलसिला भी जारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Old Bollywood (@magical_cinema1990)

यूजर्स कर रहे कमेंट

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने रिएक्शन दिया है। उसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बेटा फिल्म में माधुरी का कैरेक्टर बहुत अच्छा था। आज फिर देखा और इन्हें पसंद किया। श्रीदेवी एक बेहतरीन अदाकारा हैं, लेकिन माधुरी इसे डिर्जव करती है।” एक यूजर ने लिखा, “ऐसा पहली बार नहीं, जब श्रीदेवी को इग्नोर किया गया है।” एक ने कहा, “श्रीदेवी इसे डिजर्व करती थी।”

जाह्नवी कपूर के अलावा एक और एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब ऐसा हो रहा है, बल्कि सेलिब्रिटीज के साथ अक्सर ऐसा होता रहता है। उनके लिए यहां बिल्कुल आम बात है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews