Amitabh Bachchan की फिल्म डॉन का ओरिजनल गाना नहीं था ‘खाइके पान बनारस वाला’, जीनत अमान ने शेयर किया किस्सा

फिल्म 1978 में रिलीज की गई थी।, जिसकी स्क्रिप्ट सलीम जावेद ने लिखी थी और इसे चंद्रा बरोट ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जीनत अमान, प्राण और हेलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Khaike Paan Banaras Wala Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan : करोड़ों दिलों की धड़कन महानायक अमिताभ बच्चन अपने फिल्मी करियर के दौरान बहुत सारे हिट फिल्में दे चुके हैं। जिनके गाने भी सुपरहिट रहे हैं, जैसे पग घूंघरू बांधे, परदेसिया ये सच है पिया, रिमझिम गिरे सावन, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, आदि शामिल है। वहीं, अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का गाना “खाइके पान बनारस वाला” अपने जमाने में काफी ज्यादा हिट रहा है, जिसे क्लासिक गानों में गिना जाता है।

अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के बहुत सारे डायलॉग भी काफी ज्यादा फेमस हुए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था। आज भी इसके गाने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।

अमिताभ बच्चन ने जमकर लगाए थे ठुमके

बता दें कि खाइके पान बनारस वाला गाने को बहुत अलग तरीके से शूट किया गया था। इसमें अमिताभ बच्चन ने जमकर ठुमके लगाए थे और उन्हें काफी अलग गेटअप में तैयार भी किया गया था। जिसे लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया। हालांकि, बहुत कम लोगों को यह पता है कि इस गाने को अमिताभ बच्चन के लिए नहीं बनाया गया था, बल्कि इसे देवानंद की फिल्म के लिए लिखा गया था, लेकिन देवानंद ने इस गाने को रिजेक्ट कर दिया था, तब डायरेक्टर चंद्रा बरोट ने इस गाने को अमिताभ बच्चन की फिल्म में ले लिया और यह सुपर डुपर हिट रही। इस गाने की शूटिंग के दौरान होठों पर पान जैसा लाल रंग लाने के लिए एक्टर ने करीब 15 से 16 पान खाए थे।

जीनत अमान ने पोस्ट की शेयर

दरअसल, एक्ट्रेस जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें ‘खाइके पान बनारस वाला’ गाने का वीडियो अपलोड किया और कैप्शन में लिखा, “यह गाना देवानंद की फिल्म बनारसी बाबू के लिए लिखा गया था, लेकिन एक्टर देवानंद ने खाइके शब्द को तुच्छ बताकर गाने को रिजेक्ट कर दिया। तब निदेशक चंद्र बरोट ने एक्शन थ्रिलर फिल्म डॉन में इस गाने को शामिल कर लिया, जिसे किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी। तो वहीं अमिताभ बच्चन की एक्टिंग ने गाने में अलग-सा जोश भर दिया और यह गाना एवरग्रीन हिट गानों की लिस्ट में शामिल हो गया।”

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

1978 में हुई थी रिलीज

फिल्म 1978 में रिलीज की गई थी।, जिसकी स्क्रिप्ट सलीम जावेद ने लिखी थी और इसे चंद्रा बरोट ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जीनत अमान, प्राण और हेलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, इसी टाइटल के साथ बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान ने भी फिल्म बनाई। जिसमें उन्होंने खाइके पान बनारस वाला गाना दोबारा से रीक्रिएट किया था। इस गाने में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आईं थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews