MP Breaking News

Rekha ने उतारी अमिताभ बच्चन की नकल, पुराने दिनों को किया याद, कपिल शर्मा की जमकर की खिंचाई

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा हमेशा ही अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उन्हें कपिल शर्मा के शो में देखा गया। जहां उन्होंने बिग भी की नकल उतारी और जमकर ठुमके लगाए।
Rekha

Rekha: रेखा की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा में होती है। अपनी खूबसूरती के दम पर उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर बरसो राज किया है और आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। रेखा की फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल जिंदगी और अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता चर्चा में रहा है। हर थोड़े दिनों में इस बात का जिक्र भी होता रहता है।

अब हाल ही में दिग्गज एक्ट्रेस को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया। जहां उन्होंने अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए। यहां पर वह कपल्स के साथ ढेर सारी बातें करती हुई नजर आई और उन्होंने अपनी जिंदगी के मजेदार किस्से शेयर किए। यहां कपिल अमिताभ बच्चन की नकल उतारते नजर आए और कृष्णा अभिषेक बिग बी के अवतार में रेखा के साथ ठुमके लगाते दिखाई दिए।

रेखा ने बनाया कपिल का मजाक (Rekha)

यह तो सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा अपनी इंग्लिश की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। दूसरों के अलावा वह खुद भी अपनी इंग्लिश का मजाक बनाते हैं। शो में भी यही देखने को मिला जब इंग्लिश का एक सेंटेंस बोलते हुए रेखा ने कपिल से इसका मतलब पूछा। यहां कपिल ने कहा कि उन्हें इसका मतलब नहीं पता। इसके बाद कपिल ने कहा कि कुछ सालों में उनकी इंग्लिश काफी सुधर गई है। तब रेखा ने ताना मारते हुए कहा कि अब तक तो तुम्हें सिख जानी चाहिए थी।

रेखा ने की अमिताभ की नकल

रेखा की बात सुनकर कपिल शर्मा ने उन्हें इंग्लिश में जवाब दिया और सभी हंसने लगे। इसके बाद रेखा कपिल को अमिताभ बच्चन की स्टाइल में चिढ़ाती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा “आई नो यू कैन टॉक इंग्लिश यू कैन वॉक इंग्लिश।” ये अमिताभ बच्चन की फेमस फिल्म ‘नमक हलाल’ का डायलॉग है

कृष्ण अभिषेक और किकू शारदा का जलवा

रेखा और कपिल शर्मा के मस्ती मजाक के बीच कृष्णा अभिषेक ने अमिताभ बच्चन बनाकर एंट्री मारी। उन्हें देखते ही रखा जोर-जोर से हंसती हुई नजर आईं। इसके बाद किकू शारदा को रेखा के फेमस उमराव जान के किरदार में देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

रेखा को याद आया अपना दौर

इस दौरान रेखा को उस दौर को याद करते हुए देखा गया जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया। इन दोनों कलाकारों ने 1970 से लेकर 1980 तक कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इस दौरान दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब हुई। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस बारे में बात नहीं की। कपिल के शो में रेखा को यह कहते हुए देखा गया कि मुझे एक-एक डायलॉग याद है, मुझसे पूछिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
Rekha ने उतारी अमिताभ बच्चन की नकल, पुराने दिनों को किया याद, कपिल शर्मा की जमकर की खिंचाई