इंटरनेट पर छाया Rekha का मॉडर्न टच ट्रेडिशनल अवतार, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

इंटरनेट पर छाया Rekha का मॉडर्न टच ट्रेडिशनल अवतार, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Fashion Icon Rekha : अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा इतनी उम्र होने के बावजूद वह अभी भी उतनी ही खूबसूरत दिखती है, जितने अपने जमाने में दिखा करती थी। जिन्हें टक्कर देने वाली आज तक कोई नहीं है। हर कोई उनकी खुबसुरती का कायल है। अभिनेत्री को हमेशा ही भारतीय लिवास यानि की साड़ी में देखा जाता है।

इस दौर में साड़ी भी अधिक आकर्षक और मॉडर्न रूपों में उपलब्ध है जो युवा पीढ़ियों को खींचता है। इसी कड़ी में रेखा भी हमेशा की तरह साड़ी पहने नजर आईं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ है। जिसे देखकर फैंस के दिलों पर बिजलियां गिर रही क्योंकि वो इस लूक में कहर ढा रही हैं।

Rekha Life Story

मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची Rekha

रेखा जैसी शानदार अभिनेत्री अपने विभिन्न अंदाजों और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। साड़ी उनकी पसंदीदा पोशाक है लेकिन वे अक्सर अपनी स्टाइल में नए तरीके आजमाती हैं। स्नीकर्स इन दिनों ट्रेंड में है। दरअसल, शनिवार की रात रेखा फ़ैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची। जहां वो सफ़ेद और गोल्डन साड़ी में नजर आईं।

केवल इतना ही नहीं, ज्वेलरी के लिए उन्होंने गोल्डन एयरिंग्स पहने और स्टेटमेंट सनग्लास लगाए। साथ ही, साड़ी से मिलता-जुलता पोटली बैग भी स्टाइल किया। जिसे देखकर फैंस चौक गए। हालांकि, सभी को उनका यह फैशन अलग और अच्छा लगा।

View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)

फैशन आइकन हैं Rekha

रेखा एक आदर्श और उत्कृष्ट फैशन आइकन हैं। उनकी खूबसूरती, अदाकारी और सौंदर्य ने बॉलीवुड में उन्हें एक लोकप्रिय नाम दिलाया है। रेखा के सारे वर्षों में, उन्होंने अपनी साड़ी के कलेक्शन को बेहद ध्यान से चुना और फैशन को बहुत महत्व दिया। रेखा की साड़ी के विभिन्न स्टाइल और डिजाइन से भरी हुई हैं, जैसे अंगरेजी स्टाइल की साड़ी, साउथ इंडियन स्टाइल की साड़ी और बंगलोर स्टाइल की साड़ी। उनकी साड़ी के डिजाइन में कभी लेबरेड मोती, कभी जर्दोजी की कढ़ाई और कभी गोल्डन जर्वल प्रयोग किया गया है।

रेखा जैसी फैशन आइकन को उनकी साड़ी स्टाइल के लिए जाना जाता है। उनकी साड़ी स्टाइल बॉलीवुड और दुनिया भर में लोकप्रिय हो गई है। उनका फैशन सेंस भी दुनिया भर में अपनी शैली और विशेषताओं के लिए जाना जाता है।

साड़ी पहनने का बताया सीक्रेट

वहीं, फरवरी 2023 में रेखा ने एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान पूछे गए सवाल “आप इतनी खूबसूरत साड़ियां कहां से लेकर आती हैं रेखा जी ?” के जवाब में कहा था कि, “मैं जहां भी जाती हूं मुझसे यही सवाल पूछा जाता है। तो चलिए मैं आज आपको बता ही देती हूं कि ये कोई सीक्रेट नहीं है। पहली बात तो यह भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है।”

आगे उन्होंने बताया कि, “एक स्टाइलिस्ट होने का मतलब ये नहीं होता है कि आप हर बार कुहक फैंसी पहने, अगर आप अच्छे स्टाइलिस्ट हैं तो किसी भी कपड़े में आप स्टाइलिश ही लगेंगे। फिर चाहे आपने ट्रेडिशनल साड़ी ही क्यों न पहनी हो। मैं हमेशा साड़ियां पहनती हूं क्योंकि ये मुझे पसंद हैं।”

“खासकर कांजीवरम साडियां, ये मेरा ट्रेडिशन है और मुझे हमेशा अपनी मां की याद दिलाता है। इन साड़ियों को पहनकर मुझे ऐसा लगता है कि मेरी मां अब भी मेरे साथ ही हैं। पर्सनली कांजीवरम साड़ियां पहनने से मुझे बहुत सारा प्यार और भरोसा मिलता है। शायद इन साड़ियों में ही ये प्यार छुपा हुआ है।”

180 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकीं हैं काम

रेखा ने अपने 40 सालों के करियर में लगभग 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई आर्ट फिल्मों मे भी काम किया जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता हैै। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है, दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और एक बार सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का खिताब मिल चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews