कपिल शर्मा शो में रेखा ने अपनी खूबसूरती से लूटी महफिल, अमिताभ बच्चन को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस रेखा ने कपिल के साथ 'ये कहां आ गए हम' गाने पर एंट्री ली। जिसका एक प्रोमो भी जारी किया जा चुका है। इस दौरान रेखा ने सभी से ढेर सारी बातचीत की।
Rekha in the Great Indian Kapil Show

Rekha in the Great Indian Kapil Show : इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 5 दशकों तक अभिनय किया है। वह अब तक लगभग डेढ़ सौ से अधिक फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम कर चुकी हैं। साल 2010 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। अपने खूबसूरत लुक और साड़ी को लेकर वह हमेशा सूर्खियां बटोरती रहती हैं। अधिकतर महिलाएं उनके स्टाइल और लुक को कॉपी करती हैं।

हर बार की तरह एक बार फिर वह मीडिया में छाई हुईं है। दरअसल, वह द ग्रेट इंडियन कपल शो में बतौर स्पेशल गेस्ट सभी के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आने वाली हैं।

अमिताभ बच्चन को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस रेखा ने कपिल के साथ ‘ये कहां आ गए हम’ गाने पर एंट्री ली। जिसका एक प्रोमो भी जारी किया जा चुका है। इस दौरान रेखा ने सभी से ढेर सारी बातचीत की। साथ ही उन्होंने बताया कि जब वह केबीसी में गई थी, तब अमिताभ बच्चन ने उनकी मम्मी से पूछा था कि आपने क्या खाकर इन्हें जन्म दिया, तो मम्मी ने कहा दाल रोटी। तब कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तभी तो लोग आपके चार्म से आज भी प्रभावित होते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

अर्चना पूरन सिंह ने शेयर की तस्वीरें

वहीं, अर्चना पूरन सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “जब उन्होंने एक्ट्रेस रेखा को फिल्म सावन भादो में देखा था, तब वह बहुत छोटी थी और मुंबई जाने का सपना देखी थी। साथ ही रेखा जी से मिलना भी चाहती थी। इसके कुछ सालों बाद उन्हें एक्ट्रेस के साथ फिल्म लड़ाई में काम करने का मौका मिला। इस दौरान वह और रेखा जी बहुत सारी बातें किया करते थे। उन्होंने ही मुझे मेकअप करना, नकली आईलैशेस लगाना सिखाया। उस दौरान रेखा जी से पूछा कि आखिर वह किसके बारे में बात करती है, तब उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि तुम उस शख्स को नहीं जानती हो। वह लिविंग लीजेंड है और मैं बहुत लकी हूं कि मुझे उन्हें मिलने का मौका मिला।

बता दें कि द कपिल शर्मा शो में हमेशा किसी-न-किसी गेस्ट को बुलाया जाता है। इस दौरान उनसे उनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई तरह की बातें भी की जाती है। वहीं, एक्टर्स अपनी कॉमेडी से गेस्ट और दर्शकों को हंसाते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews